Holi Songs: होली के 5 सुपहहिट गाने, टॉप पर रंग बरसे नहीं, देखें किसके हैं 1 बिलियन व्यूज
Holi Gane: होली की सारी तैयारियां हो चुकी होंगी। ऐसे में नाच-गाना भी बनता है। अगर होली की प्लेलिस्ट पहले से प्लान कर ली जाए तो पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा और लोग आपके पसंद की तारीफ भी करेंगे।

Holi Geet: होलिका दहन हो चुका है। ग्रहण के बीच लोग 4 मार्च को होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं। ऑल टाइम हिट गाने की बात करें तो रंग बरसे इनमें से एक है। मजेदार बात ये है कि इतने पहले से ये गाना सुना जा रहा है लेकिन बिलियन व्यूज की बात करें तो एक नए गाने ने इसे मात दी है। होली पर बात करते हैं उन टॉप 5 गानों की लिस्ट जो यूट्यूब पर व्यूज के मामले में रंगबाजी कर रहे हैं।
होली के गानों में 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा छूना एक बहुत बड़ी बात है क्योंकि ये गाने सिर्फ मार्च के महीने में ज्यादा चलते हैं। यहां होली के ऐसे 5 गाने हैं जो 1 बिलियन क्लब पहुंच गए हैं या पहुंचने वाले हैं।
1. बद्री की दुल्हनिया
कुर्ती पे तेरी मलूं गुलाल... बद्री की दुल्हनिया का ये गाना ऑफिशियली 1 बिलियन क्लब में पहुंच चुका है। गाने को 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। मजेदार बात है कि यह गाना सिर्फ होली तक सीमित नहीं है बल्कि शादी, पार्टी में भी इस पर डांस होता है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की एनर्जी और नेहा कक्कड़ की आवाज ने इस गाने को लोगों को फेवरिट बना दिया है।
2. बलम पिचकारी
बलम पिचकारी भी ऐसा गाना है जो होली के अलावा भी मस्ती के माहौल में खूब बजता है। यह गाना 1 बिलियन क्लब का मेंबर माना जाता है, हालांकि इसके मेन वीडियो पर 700 मिलियन+ व्यूज दिखते हैं। लेकिन इसके अलग-अलग वर्जन हैं जैसे लिरिकल, ऑडियो और अनऑफिशियल चैनल्स जिन्हें मिलाकर इसे 1 बिलियन माना जाता है।
3. जय जय शिवशंकर
यह जय-जय शिवशंकर पुराना नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर फिल्म का है। यह होली सॉन्ग है लेकिन हाई-ओकटाइन डांस कोरियोग्राफी की वजह से होली पर 'नेशनल डांस एंथम' बन चुका है। इसके अलग-अलग चैनल्स पर व्यूज 800 मिलियन से ज्यादा है। उम्मीद की जा रही है कि होली 2026 तक यह 1 बिलियन पहुंच जाएगा।
4. होरी खेले रघुवीरा
यूट्यूब के शुरुआती दौर का गाना होने के बावजूद, इसके ओरिजिनल वीडियो और अनगिनत री-अपलोड्स को जोड़ दिया जाए, तो यह डिजिटल दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च और प्ले किया जाने वाला होली गाना साबित होगा। इसके मेन वीडियो पर 350 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं, लेकिन इसकी टोटल डिजिटल रीच 1 बिलियन से ऊपर मानी जाती है।
5. रंग बरसे
अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिला के गाने रंग बरसे के बिना होली अधूरी है। हालांकि वाईआरएफ के यूट्यूब पर इस गाने को सिर्फ 170 मिलियन व्यूज मिले हैं। सारेगामा म्यूजिक पर 6.7मिलियन व्यूज हैं। व्यूज के मामले में इस गाने के पीछे रहने की वजह यह है कि यह सिर्फ होली के सीजन में बजता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन