Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office collection Day 6 mrunal thakur siddhant chaturvedi taapsee pannu Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Day 6: खत्म हुआ दोनों फिल्मों का खेल, फिर भी कमाई में आगे चल रही है ये मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Day 6: खत्म हुआ दोनों फिल्मों का खेल, फिर भी कमाई में आगे चल रही है ये मूवी

निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। वहीं,  सिद्धांत की 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक लव स्टोरी है।

Thu, 26 Feb 2026 06:21 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Day 6: खत्म हुआ दोनों फिल्मों का खेल, फिर भी कमाई में आगे चल रही है ये मूवी

Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 6: 20 फरवरी, 2026 को दो बड़ी फिल्मों तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने सहर में' रिलीज हुई है। इन दोनों ही फिल्मों के रिलीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। एक तरफ जहां तापसी की फिल्म एक सीरियस कोर्ट ड्रामा मूवी है। वहीं, दो दीवाने सहर में' में एक रोमांटिक लव स्टोरी। दोनों की फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं। इससे एक बात क्लियर है कि दर्शकों को ज्यादा कंफ्यूजन नहीं होगी, जिसे जो जोनस पसंद होगा वो उस फिल्म को देख लेंगे। ऐसे में अब इन दोनों फिल्मों के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी फिल्म रेस में आगे निकली और कौन पीछे रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुधवार को शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने छापे इतने करोड़, जानें- टोटल कलेक्शन

चारों खाने चित हुई 'अस्सी'

निर्देशक अनुभव सिन्हा की नई मूवी 'अस्सी' में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। 'अस्सी' में तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है। तापसी और कनी के अलावा, अस्सी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मजबूत कलाकार हैं, साथ ही नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता ने भी कैमियो किया है। टी-सीरीज की 'अस्सी' को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू और परफॉर्मेंस की तारीफ के बावजूद इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'अस्सी' ने 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने छठे दिन 0.55 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 6.30 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने...' पहली बार अपनी शादी पर खुलकर बोलीं तापसी पन्नू

डे वाइज देखें 'अस्सी' का कलेक्शन

डे 11 करोड़ रुपये
डे 21.6 करोड़ रुपये
डे 31.6 करोड़ रुपये
डे 40.7 लाख रुपये
डे 50.85 लाख रुपये
डे 60.55 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन6.30 करोड़ रुपये
,

लाखों में सिमटी 'दो दीवाने सहर में'

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर की 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी लोगों को अच्छी लग रही है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। वहीं, अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'दो दीवाने सहर में' ने छठे दिन 0.40 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 5.75 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मृणाल ठाकुर के भाई? जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज से मिली पहचान

डे वाइज देखें 'दो दीवाने सहर' का कलेक्शन

डे 11.25 करोड़ रुपये
डे 21.5 करोड़ रुपये
डे 31.45 करोड़ रुपये
डे 40.6 लाख रुपये
डे 50.55 लाख रुपये
डे 60.40 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन5.7 करोड़ रुपये
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।