कौन हैं मृणाल ठाकुर के भाई? जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज से मिली पहचान
Mrunal Thakur Brother: आइए आपकाे मृणाल ठाकुर के भाई से मिलवाते हैं। इन्होंने साल 2014 में डेब्यू किया था, हालांकि इन्हें पहचान 10 साल बाद 2024 में मिली।

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को तो आप जानते हैं, लेकिन उनके भाई को बहुत कम लोग पहचानते हैं। उनके भाई का नाम धवल ठाकुर है। धवल, मृणाल के सग्गे नहीं, कजिन भाई हैं। यूं तो धवन ने साल 2014 में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था, लेकिन पहचान उन्हें जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ से मिली है।
कौन हैं धवल ठाकुर?
5 जनवरी 2000 को मुंबई में जन्मे धवल ठाकुर पेशे से इंजीनियर हैं। यूं तो धवन का मन हमेशा एक्टिंग करने का था, लेकिन फिर भी उन्होंने डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. की डिग्री ली और फिर साल 2014 में बिंदास चैनल के शो ‘लव बाय चांस’ से डेब्यू किया।
इन शोज में आ चुके हैं नजर
इसके बाद उन्होंने ‘मॉडर्न लव मुंबई’ (2022), ‘दुरंगा’ (2022) जैसी वेब सीरीज रोल्स किए। हालांकि उन्हें पहचान 22 नवंबर 2024 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ से मिली। इस सीरीज का निर्देशन श्रद्धा पासी जैराथ ने किया है, वहीं लेखन कमल पांडे का है।
बहन मृणाल से मिली प्रेरणा
धवल हमेशा से मृणाल ठाकुर को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं और दीदी (मृणाल) लगातार फिल्मों, किताबों और किरदारों पर बात करते हैं। उनसे मैंने सबसे जरूरी चीज सीखी, अपनी प्रोसेस पर भरोसा रखना।” वहीं, मृणाल ठाकुर भी अपने भाई का सपोर्ट करती नजर आती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन