O Romeo Box Office Collection Day 13 Shahid Kapoor Tripti Dimri Film Wednesday Indian Net Collection O Romeo Box Office Collection Day 13: बुधवार को शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने छापे इतने करोड़, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo Box Office Collection Day 13: बुधवार को शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने छापे इतने करोड़, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं।  

Thu, 26 Feb 2026 05:39 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo Box Office Collection Day 13: बुधवार को शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने छापे इतने करोड़, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर खबरों में छाए हैं। 'करीब सिंह' के बाद एक बार फिर से 'ओ रोमियो' में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने बुधवार को कितनी कमाई कर डाली।

'ओ रोमियो' ने अब तक कमाए डाले इतने करोड़

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ने 8.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब इसके बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन 'ओ रोमियो' ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 60.25 करोड़ रुपये हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आपके बोलने की औकात...', शाहिद कपूर ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब

डे वाइज देखें 'ओ रोमियो' का कलेक्शन

डे 19.01 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता47.1 करोड़ रुपये
डे 82.15 करोड़ रुपये
डे 93.4 करोड़ रुपये
डे 10 3.15 करोड़ रुपये
डे 111.6 करोड़ रुपये
डे 121.65 करोड़ रुपये
डे 131.20 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन60.25 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में नहीं जानते होंगे ये 7 बातें

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि 'ओ रोमियो' की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहिद कपूर की फिल्म में पहले रणदीप हुड्डा बनने वाले थे विलेन, इस वजह से छोड़ी

इन फिल्मों से रहा 'ओ रोमियो' का मुकाबला

शाहिद की 'ओ रोमियो' फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के साथ सामना हुआ है। वहीं, 'ओ रोमियो' के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई। अब इसके सामने तापसी पन्नू की 'अस्सी' और सिद्धांत और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' भी खड़ी है। ऐसे में कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।