Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Day 1: पहले दिन किसने दी किसको टक्कर, किसका निकला दम, जानें-रिपोर्ट
20 फरवरी, 2026 को एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है बॉलीवुड एक्ट्रेव तापसी पन्नू की 'अस्सी' तो वहीं दूसरी फिल्म है मृणाल और सिद्धांत स्टारर 'दो दीवाने सहर में'। खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं।

Assi vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: एंटरटेनमेंट लवर्स को हमेशा ही शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर शुक्रवार कोई न कोई नई फिल्में थिएटर में रिलीज होती हैं। ऐसे में इस वीक का शुक्रवार भी बेहद खास रहा। कल यानी 20 फरवरी, 2026 को एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है बॉलीवुड एक्ट्रेव तापसी पन्नू की 'अस्सी' तो वहीं दूसरी फिल्म है मृणाल और सिद्धांत स्टारर 'दो दीवाने सहर में'। खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में अलग-अलग टॉपिक्स और जोनर की हैं। इससे एक बात क्लियर है कि दर्शकों को ज्यादा कंफ्यूजन नहीं होगी, जिसे जो जोनस पसंद होगा वो उस फिल्म को देख लेंगे। ऐसे में अबर हर किसी को इन दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं किस मूवी ने किसको टक्कर दी।
'अस्सी' वर्सेज 'दो दीवाने सहर में' की कहानी
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' फिल्म एक ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर चल रही है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' की बात करें तो ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो एक रेप केस पर आधारित है। तो वहीं, मृणाल और सिद्धांत स्टारर की 'दो दीवाने सहर में' एक लव स्टोरी है। इसमें दो अलग- अलग तरह के लोगों की कहानी दिखाई गई, जिन्हें आपस में प्यार हो जाता है। इन दोनों ही फिल्मों के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था।
कैसा रहा ओपनिंग डे कलेकशन
'अस्सी' वर्सेज 'दो दीवाने सहर में' के कलेक्शन की बात रें तो दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में लगातार एक दूसरे के आगे पीछे ही चल रही हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का कलेक्शन एक दूसरे से आगे- पीछे ही चल रहा है। 'अस्सी' ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। वहीं, 'दो दीवाने सहर में' में ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में मृणाल और सिद्धांत, तापसी से आगे चल रहे हैं। हालांकि, वीकेंड में ये खेल बदल सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन