शाहरुख खान के साथ लव स्टोरी बनाएंगे अनुभव सिन्हा, बोले- उससे अच्छा प्यार करना किसी को नहीं आता
सोशल मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाने वाले अनुभव सिन्हा ने कहा कि अब फैंस को उनका तीसरा वर्जन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर वो रोमांटिक फिल्म बनाएंगे तो सिर्फ शाहरुख के साथ बनाएंगे।

अनुभव सिन्हा का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। उन्हें मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इन फिल्मों से पहले अनुभव ने दस और कैश जैसी फिल्में बनाई हैं। अब अनुभव सिन्हा का कहना है कि फैंस को उनका तीसरा वर्जन देखने को मिलेगा। इसी के साथ अनुभव ने कहा कि वो शाहरुख खान के साथ रोमांटिक फिल्म भी बनाएंगे।
अपनी फिल्मों के जॉनर से बाहर निकलेंगे अनुभव सिन्हा
द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनभव से पूछा गया कि ऐसा कौन सा जॉनर है जिसमें वो एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगे। अनुभव से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी उन्होंने रोमांटिक फिल्म बनाने का सोचा है? इसपर अनुभव ने कहा, "अस्सी बनाना खत्म करने से पहले मैंने ये तय कर लिया था कि इस जॉनर से बाहर निकलूंगा। जो समस्या प्रदान फिल्में मैं बनाता हूं, तो थोड़ा उससे निकलूंगा। तो अगली फिल्म इससे अलग होगी।"
शाहरुख खान से ज्यादा अच्छा प्यार करना किसी को नहीं आता
अनुभव ने आगे कहा कि अगर वो लव स्टोरी बनाएंगे तो सिर्फ शाहरुख खान के साथ बनाएंगे वरना नहीं बनाएंगे। अनुभव ने कहा कि प्यार करना जितना अच्छा उस आदमी को आता है, उतना अच्छा किसी को नहीं आता है।
शाहरुख खान के साथ लव स्टोरी बनाएंगे रा.वन के डायरेक्टर
अनुभव सिन्हा ने कहा कि रा.वन के दौरन जब उन्होंने 5 साल तक शाहरुख खान के साथ काम किया तो वो उनसे पूछते रहते थे कि उनकी आंख में प्यार कैसे आता है, गाना उनके ऊपर क्यों लगता है, क्या नया करते हो। अनुभव ने कहा कि वो शाहरुख खान से बहुत कुछ सीख कर आए। उन्होंने शाहरुख खान से औरतों के लिए दरवाजा खोलना, औरतों को औरतों की तरह ट्रीट करने जैसी चीजें सीखीं। उन्होंने कहा कि वो शाहरुख खान से कह चुके हैं कि वो अपना ये एक्शन फिल्में कर लें। इसके बाद वो शाहरुख खान के पास एक रोमांटिक फिल्म लेकर आएंगे। अनुभव ने कहा कि जॉनर उनका बदलने वाला है। उनका तीसरा वर्जन आनेवाला है।
अस्सी को किया जा रहा पसंद
अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। अनुभव सिन्हा इससे पहले भी तापसी के साथ थप्पड़ और मुल्क जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अनुभव सिंह की अस्सी को फैंस पसंद भी कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन