Anubhav Sinha Assi Rape Scene says Ladki nhi hai shooting mein says rape utana hi ghinauna hona chahiye 'मैं बहुत परेशान था', अस्सी में अनुभव सिन्हा ने कैसे शूट किया था रेप सीन?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मैं बहुत परेशान था', अस्सी में अनुभव सिन्हा ने कैसे शूट किया था रेप सीन?

अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में दिखाए गए रेप सीन की काफी चर्चा है। अब अनुभव सिन्हा ने उस सीन के बारे में बात की है। अनुभव ने बताया कि उन्होंने वो सीन बिना किसी लड़की के शूट किया है। 

Sat, 28 Feb 2026 09:12 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'मैं बहुत परेशान था', अस्सी में अनुभव सिन्हा ने कैसे शूट किया था रेप सीन?

अनुभव सिन्हा सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। मुल्क, आर्टिकल 15, थप्पड़ और अनेक जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अनुभव सिन्हा की हाल ही में फिल्म अस्सी रिलीज हुई है। अस्सी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो रेप जैसे घिनौने अपराध के बारे में बात करती है। अपनी इस फिल्म में दिखाए गए रेप सीन के बारे में हाल ही में अनुभव सिन्हा ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी लड़की के वो सीन शूट किया।

रेप सीन दिखाने को लेकर बेहतर हुई है सिनेमा की समझ?

द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनुभव सिन्हा से उनकी फिल्म अस्सी के रेप सीन को लेकर बात की गई। उनसे कहा गया कि फिल्म में जो रेप सीन है वो बहुत ही ज्यादा घिनौना है। लोगों का कहना है कि उस सीन के वक्त दर्शक लगातार स्क्रीन पर देख नहीं सकते हैं। इसी सीन के बारे में बात करते हुए अनुभव से सवाल हुआ कि क्या रेप सीन्स या सेक्सुअल असॉल्ट सीन्स को स्क्रीन पर दिखाने को लेकर सिनेमा की समझ बेहतर हुई है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अस्सी' डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने छोटे बजट की फिल्मों को लेकर की बात

अस्सी के रेप सीन पर क्या बोले अनुभव सिन्हा?

सवाल के जवाब में अनुभव सिन्हा ने कहा, "मैंने कभी रेप सीन पहले शूट किया नहीं था, तो मैं बहुत परेशान था कि इसको कैसे शूट करूंगा।" अनुभव ने कहा कि होता क्या है जब रेप सीन होता है को उसमें एक महिला होती है, रेप सीन में स्किन दिखने का चांस होता है। वो सीन कब एक घिनौने कृत्य की जगह दृश्यरतिक कृत्य में बदल जाए इसको लेकर वो परेशान थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्सी में रेप सर्वाइवर का किरदार निभाने पर कनी बोलीं- मुझे शोषण और ट्रॉमा का…

बिना लड़की के शूट किया वो सीन

अनुभव ने आगे अस्सी के रेप सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि उस सीन को उन्होंने बिना किसी लड़की के शूट किया है। अनुभव ने कहा, “उस पूरे सीन में लड़की दिखती ही नहीं हैं। लड़की का हाथ-पैर कुछ…मैंने शूट किया है बिना लड़की के। तो वो सीन आपकी सोच पर छोड़ दिया गया है कि आप कितना घिनौना इसे (रेप) को समझते हैं, उतना घिनौना आपको दिखाई देगा। ये आपको अजीब लगेगा, लेकिन आप देखेंगे कि अगर आप आंख बंद भी कर लेंगे तो भी आपको सुनाई देगा रेप।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हिंदुस्तान की कहानी कहां है?', लोगों को बॉलीवुड से क्या है शिकायत

क्या था उस सीन को दिखाने के पीछे का विचार?

अनुभव ने कहा कि उस सीन को दिखाने का उनका विचार ये था कि आजकल लोग इतना रेप के बारे में खबरों में पढ़ते हैं कि लोगों ने इसे नॉर्मलाइज कर लिया है, लेकिन वो चाहते थे कि आगे से जब कोई इसके (रेप) बारे में सुने तो उन्हें घिन आए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।