अरशद वारसी ने आज तक नहीं देखी अपनी यह फिल्म, बोले- मुझमें हिम्मत तो है, पर इतनी नहीं है
अरशद वारसी ने बॉक्स ऑफिस पर जहां कई कमाल की फिल्में दी हैं, तो वहीं उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह पिटी हैं। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी भी है, जो अरशद वारसी ने आज तक नहीं देखी है।

Arshad Warsi on Jaani Dushman: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी की साल 2002 में आई फिल्म 'जानी दुश्मन' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसमें सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, आदित्य पंचोली, अरशद वारसी, सोनू निगम और आफताब शिवदासानी जैसे एक्टर्स ने काम किया था। स्टार्स की पूरी फौज होने के बावजूद यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जब एक हालिया इंटरव्यू में अरशद वारसी से उनकी इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बात को मजाक में उड़ाते हुए कहा कि वो कल्ट फिल्मों के बारे में बात नहीं करते।
'मुझमें हिम्मत तो है, पर इतनी नहीं है'
अरशद वारसी से 'द लल्लनटॉप' के शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' में जब 'जानी दुश्मन' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, "देखो कल्ट फिल्मों के बारे में बात नहीं करते।" अरशद वारसी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बैठकर वो फिल्म देखी है? तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझमें हिम्मत है, पर इतनी नहीं है।" अरशद वारसी ने मजाकिया अंदाज में इस सवाल को डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि यह उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है।
IMDb रेटिंग, बजट और कुल कमाई
मालूम हो कि अरशद वारसी की फिल्म जानी दुश्मन की IMDb पर रेटिंग सिर्फ 10 में से 2.8 है। जहां एक तरफ लोगों की इसकी कहानी पसंद नहीं आई थी, वहीं दूसरी तरफ इसमें बहुत खराब VFX का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, बड़ी स्टारकास्ट और बाकी चीजों के चलते इसका बजट तकरीबन 18 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 9 करोड़ रुपये कमाए थे। अरशद वारसी ही नहीं, बल्कि अन्य स्टार्स से भी जब इस मूवी के बारे में पूछा जाता है तो वह इसके दौरान अपने मजेदार तजुर्बे बताते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन