'अच्छा खासा मूड था..', शादी के सवाल पर अरशद वारसी के मजेदार जवाब, बोले- जब पूछता था तो सीधे..
अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया की लव स्टोरी कम फिल्मी नहीं है, जब एक हालिया इंटरव्यू में अरशद से उनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा गया तो सुनिए उन्होंने क्या मजेदार जवाब दिए।

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाल-4', 'किंग' और 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अरशद वारसी यूं तो एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी रोल्स के जरिए उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला है। एक हालिया इंटरव्यू में जब अरशद वारसी से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किए गए तो अरशद वारसी ने काफी मजाकिया लहजे में उन सवालों के जवाब दिए। अरशद वारसी से जैसे ही उनकी लव स्टोरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- अच्छा खासा मूड था मेरा।
अरशद ने क्यों कहा- अच्छा खासा मूड था
अरशद वारसी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। एक्टर जब लल्लनटॉप के शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' का हिस्सा थे तो उनसे बातचीत के बीच अचानक पूछा गया कि आप मारिया से कहां मिले थे? इस पर अरशद वारसी ने कहा, "अच्छा खासा मूड था।" अरशद वारसी ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि उनकी लव स्टोरी के दौरान होता यह था कि मारिया की बॉडी लैंग्वेज कहती थी कि वो मुझसे प्यार करती हैं और मुझे पसंद करती हैं, लेकिन जब पूछता था तो सीधे इनकार कर देती थीं।
'उन्हें कहीं न कहीं लगता था कि यह..'
अरशद वारसी से जब पूछा गया कि मारिया ने जब अपने घर पर लव स्टोरी के बारे में बताया कि उनका क्या रिएक्शन था? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि दिल ही दिल में कहीं उन्हें पता था कि यह इंसान अच्छा है। लड़का बुरा नहीं है। आप समझ रहे हैं ना मैं क्या कह रहा हूं।" जब अरशद से कहा गया कि वो इस बात को एक्सप्लेन करें, तो उन्होंने कहा, "जैसे आपको देखकर मुझे लग रहा है कि आप अच्छे इंसान नहीं हो।" बता दें कि अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 को बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों जगह ढेर सारा प्यार मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन