OTT releases this week vadh 2 sitare zameen par mamla legal hai 2 On Netflix ZEE5 Amazon Prime Video OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी एंटरटनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सिरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी एंटरटनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सिरीज

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी एंटरटनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सिरीज

इस हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स स्ट्रीम होने वाले हैं, जो 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच रिलीज होने वाली है।

Priti KushwahaSun, 29 March 2026 06:50 PM
1/9

ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी एंटरटनमेंट की सुनामी

OTT Releases This Week: इस वक्त हर तरफ 'धुरंधर 2' की आंधी चल रहा है। हर तरफ बस उसी की चर्चा हो रही है। ऐसे में अगर आप  थिएटर जाने से कतराते हैं तो निराश न हों। ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास है। इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की सुनामी आ चुकी है।  इस हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स स्ट्रीम होने वाले हैं, जो 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच रिलीज होने वाली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...

2/9

रिप्पल

इस वीक नेटफ्लिक्स 'रिप्पल' का आ रहा है। इसे 31 मार्च, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज की कहानी कई किरदारों के इर्द-गिर घूमती हुई नजर आती है। इसके रिलीज का दर्शकों को काफी इंतजार था।

3/9

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस

इस लिस्ट में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का नाम भी शामिल है। यह सीरीज 1 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में आपको सस्पेंस के साथ हंसी का फुल डोज मिलेगा।  

4/9

XO किट्टी सीजन 3

ओटीटी रिलीज की लिस्ट की लिस्ट में 'XO किट्टी सीजन 3' का नाम शामिल है। इस सीरीज के पहले दो सीजन लोगों को काफी पसंद आए हैं। अगर आपने इस सीरीज के पहले के सीजन देखे हैं, तो आपको सीजन 3 काफी मजेदार लगने वाला है।  'XO किट्टी सीजन 3' नेटफ्लिक्स पर 2 अप्रैल, 2026 पर स्ट्रीम की जाएगी.

5/9

सितारे जमीन पर

आमिर खान की शानदार फिल्म 'सितारे जमीन पर' भी अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे 3 अप्रैल, 2026 को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

6/9

वध 2

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की शानदार केमेस्ट्री वाली फिल्म 'वध 2' भ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे है। थिएटर में भले ही इसे उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि इसे ओटीटी पर काफी देखा जाएगा। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी।

7/9

भाभी जी घर पर हैं, फन द रन

लिस्ट में कॉमेडी मूवी 'भाभी जी घर पर हैं, फन द रन' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ऐसे में अब यह फिल्म ZEE5 पर 3 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी। इसमें रवि किशन, निरहुआ जैसे भोजपुरी कलाकार भी नजर आए थे।

8/9

मामला लीगल है सीजन 2

लिस्ट में 7वें नंबर पर 'मामला लीगल है सीजन 2' का नाम है। इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल, 2026 को स्ट्रीम की जाएगी।

9/9

मां का सम

लिस्ट में आखिरी नाम 'मां का सम' वेब सीरीज। इस सीरीज में मोना सिंह लीड रोल में हैं। इस  सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 अप्रैल, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा।