Anurag Kashyap Breaks Silence Epstein Files E mail says he has no idea about it Never been to Beijing in my life एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी; ‘मुझे स्पीकर के तौर पर…’, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी; ‘मुझे स्पीकर के तौर पर…’

सोशल मीडिया पर कथिततौर पर एपस्टीन फाइल्स का एक पेज वायरल हो रहा है। इस पेज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। अब अनुराग कश्यप ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Thu, 5 Feb 2026 05:47 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एपस्टीन फाइल्स में अनुराग कश्यप का नाम? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी; ‘मुझे स्पीकर के तौर पर…’

सोशल मीडिया पर पिछले कई वक्त से एपस्टीन फाइल्स की चर्चा हो रही है। इस फाइल में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एपस्टीन फाइल्स का एक पेज है और उस पेज पर अनुराग कश्यप का नाम भी नजर आ रहा है। तस्वीर में अनुराग का नाम देखकर सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप को लेकर चर्चा होने लगी। अब अनुराग कश्यप ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

वायरल दस्तावेज में अनुराग कश्यप का नाम

सोशल मीडिया पर जिस मेल की तस्वीर वायरल हो रही है उसमें अनुराग कश्यप को बॉलीवुड गाय नाम से संबोधित किया गया है। ये मेल बीजिंग में होने वाले किसी इवेंट के लिए किया गया था। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट की पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नहीं करता है।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

वायरल दस्तावेज में अनुराग कश्यप के नाम ने हर किसी को हैरान कर दिया। अब इस मामले पर अनुराग कश्यप ने चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे स्पीकर के तौर पर हर महीने लगभग 15 इनविटेशन मिलते हैं। मैं शायद ही कभी जवाब देता हूं। साथ ही, मैं अपने जीवन में कभी बीजिंग नहीं गया हूं।”

वायरल दस्तावेज

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि डॉक्यूमेंट्स का नेचर ही विश्वसनीय नहीं है। यह कोई सामान्य ईमेल है। मेरे नाम से क्लिकबेट मेरी फिल्मों से ज्यादा लोकप्रिय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं खबरों में छाए एपस्टीन? 2020 में बनी थी 7.1 रेटिंग वाली यह डॉक्यूमेंट्री

क्या है एपस्टीन फाइल्स?

एपस्टीन फाइल्स असल में उन दस्तावेजों का बड़ा कलेक्शन है, जो जेफरी एपस्टीन और उसकी पार्टनर गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी जांच के दौरान इकट्ठा किए गए थे। अमेरिका में अब इन दस्तावेजों को एक एक करके पब्लिक किया जा रहा है। इन फाइल्स से जो जानकारी सामने आई है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एपस्टीन फाइल्स में दुनियाभर के कई बड़े नाम सामने आए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।