1/11ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट का फैंस को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार टॉप 10 की लिस्ट में किस नंबर पर हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट मार्च 2026 की है। इस लिस्ट में लगातार साउथ के स्टार्स का बोलबाला है। चलिए जानते हैं मार्च मंथ में पर किस एक्टर ने नंबर 1 पर जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है...

ऑरमैक्स टॉप 10 मीडिया की रिपोर्ट में बीते कई महीनों से प्रभास अपनी जगह से हिले नहीं हैं। नंबर 1 पर कोई और नहीं, बल्कि बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास हैं। इस मंथ भी प्रभास नंबर वन पर हैं।

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

तीसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार इस लिस्ट में टॉप 5 में बने हुए हैं।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

आरआरआर फेम रामचरण इस लिस्ट में छठे पर हैं। रामचरण साउथ के सुपरस्टार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

बॉलीवुड दबंग सलमान खान इस बार ऊपर आ गए हैं। लिस्ट में सलमान सातवें पर हैं। एक्टर हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। अपने करियर में सलमान ने कई हिट फिल्में दी हैं।

'धुरंधर' फिल्म से पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने भी ऑरमैक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। पहली बार रणवीर इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। रणवीर आठवें नंबर पर हैं।

लिस्ट में नौवें नंबर पर आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर हैं।

अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अक्षय 10वें नंबर पर हैं।
