1/7ओटीटी लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस वीकेंड ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा बंदोबस्त हो चुका है। जी हां, इस वीकेंड आप अपनी फैमिली, पार्टनर और दोस्तों के साथ शानदार मूवीज और सीरीज एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?

एक बिल्ली, जो पूरी जिंदगी घर में ही रही, अब तय करती है कि उसे इंसानों के साथ और नहीं रहना है। एक असली ब्रेक-अप और उसके बीच फंसी बिल्ली से प्रेरित होकर, केविन खुद से पूछता है, "क्या कोई ऐसी दुनिया है जहां मुझे किसी का 'मालिक' बनकर न रहना पड़े, और मैं बस... अपनी बाकी की जिंदगी 'अकेला' ही बिता सकूं?" केविन 20 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हेागी, जिसे आप अपने बच्चे के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85 एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन टेलीविजन श्रृंखला है। इसमें आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न आपको आखिरी तक बांधे रखेंगे। इसकी कहानी 1985 की कड़ाके की सर्दियों के दौरान हॉकिन्स लौटती है, जहां कहानी के मुख्य किरदारों का सामना नए राक्षसों से होता है और वे एक ऐसी रहस्यमयी घटना का पता लगाते हैं, जिससे उनके शहर को खतरा है। ये 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

एपेक्स 2026 में आने वाली एक आगामी नेटफ्लिक्स एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बाल्टासर कोर्माकुर कर रहे हैं। इसमें चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के बीहड़ इलाकों में सेट एक रॉक क्लाइंबर की कहानी बताती है जो एक शिकारी का शिकार बन जाती है। ये 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

तेलुगु रोमांटिक फिल्म 'बैंड मेलम' अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपल्ला लीड रोल में नजर आते हैं. यह फिल्म 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब 24 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

कोरियन ड्रामा 'सोल्ड आउट ऑन यू' का प्रीमियर एसबीएस टीवी पर 22 अप्रैल, 2026 को होने वाला है। यह रोमांटिक कॉमेडी मैथ्यू ली के बीच के उलझे हुए और एंटरटेनिंग रिश्ते को दिखाती है, जो एक मेहनती किसान है और कई काम मैनेज करता है। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

'इफ विशेज कुड किल' 24 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक दक्षिण कोरियाई हॉरर-थ्रिलर सीरीज है। यह हाई स्कूल के पांच दोस्तों की कहानी है, जो एक रहस्यमय 'Girigo' ऐप का उपयोग करते हैं। इच्छाएं पूरी करने के बदले यह ऐप जानलेवा हो जाता है और दोस्तों को मौत के जाल से बचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
