Anil Kapoor Expresses Joy On Becoming Second Time Nana Once Again Said Thank You Sonam Kapoor Anand Ahuja सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल कपूर, कहा- 'और बस ऐसे ही...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल कपूर, कहा- 'और बस ऐसे ही...'

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। ऐसे में अब अनिल कपूर ने भी नाना बनने की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा।

Mon, 30 March 2026 12:26 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल कपूर, कहा- 'और बस ऐसे ही...'

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। ऐसा हो भी क्यों न अनिल कपूर एक बार फिर से नाना जो बन गए हैं। जी हां, 29 मार्च को उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। ऐसे में अब अनिल कपूर ने भी नाना बनने की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा।

नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल

अनिल कपूर ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा के पोस्ट को शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा, 'और बस ऐसे ही... मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे प्यारे बच्चे; तुम्हें अभी से ही बहुत प्यार मिल रहा है। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पता है कि तुम एक बेहतरीन भाई बनोगे। शुक्रिया, सोनम और आनंद... नाना का दिल खुशी से भर गया है। इस दीवानगी भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे बच्चे, प्यार से भरी एक पूरी ज़िंदगी में तुम्हारा स्वागत है।' अनिल कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस भी उन्हें नाना बनने की बधाई दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म के दौरान हर पल मर रही थीं मधुबाला, मुंह से आता था खून और दिलीप कुमार...

हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है

सोनम कपूर ने जो पोस्ट शेयर किया उसमें एक डिजिटल इलस्ट्रेशन है, जो अपने आप में गर्माहट और शांति दोनों को दर्शाता है। तस्वीर में एक महिला को दिखाया गया है। वो बैठी हुई है, उसके चारों ओर पेड़-पौधे और जीव-जंतु हैं, जिनमें एक हिरण, एक मोर और कई पक्षी शामिल हैं। ये सभी मिलकर एक शांत और दिव्य वातावरण का निर्माण करते हैं। इसके साथ ही इसमें लिखा है, 'बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल एक बेहद खूबसूरत तरीके से खुशी से भर गए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम मां का जायद खान ने किया था हिंदू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार, बताई वजह

'प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु'

तस्वीर में आगे लिखा है, 'वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है, और हम इस अनमोल नई जान को पाकर खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और रौनक से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के तौर पर इस खूबसूरत नए सफर की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी एंटरटनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सिरीज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।