Ananya Panday has this Weird Problem which She Herself Gave Solution अनन्या पांडे को भी है यह अजीब प्रॉब्लम, बताई ऐसी ट्रिक जो आ सकती है आपके भी काम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनन्या पांडे को भी है यह अजीब प्रॉब्लम, बताई ऐसी ट्रिक जो आ सकती है आपके भी काम

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने बताया कि उन्हें एक ऐसी प्रॉब्लम है जो ज्यादातर लोगों को होती है, लेकिन साथ ही उन्होंने इसका सॉल्यूशन भी बता दिया ताकि कई लोगों की मदद हो सके।

Sun, 28 Dec 2025 11:15 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अनन्या पांडे को भी है यह अजीब प्रॉब्लम, बताई ऐसी ट्रिक जो आ सकती है आपके भी काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को एक ऐसी अजीब प्रॉब्लम है जो शायद आप में से भी कई लोगों को होगी। अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें 'लेफ्ट-राइट' का प्रॉब्लम है। यानि उन्हें याद नहीं रहता है कि उनका बायां हाथ कौन सा है और दायां हाथ कौन सा है। अनन्या पांडे ने बताया कि वो भूल जाती हैं कि उनके बायीं तरफ की दिशा कौन सी है और दायें तरफ किधर है। लेकिन साथ ही साथ एक्ट्रेस ने अपना वो स्मार्ट तरीका भी बताया, जिससे वो सही जवाब याद रखती हैं।

अनन्या पांडे को है यह अजीब प्रॉब्लम

अनन्या पांडे अभी अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर चर्चा में हैं। अनन्या पांडे ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में बताया, "मेरा लेफ्ट राइट का प्रॉब्लम है। मतलब मुझे हमेशा खुद को याद दिलाना पड़ता कौन सा वाला साइड राइट है और कौन सा लेफ्ट साइड।" जब अनन्या पांडे को बताया गया कि मुंबई में यह ज्यादातर लोगों की प्रॉब्लम है, और लोग अक्सर हाथ दूसरा दिखाएंगे और साइड दूसरा बोलेंगे। तो इस पर अनन्या पांडे ने वो ट्रिक बताई जिसके जरिए वो सही डायरेक्शन याद रखती हैं। अनन्या पांडे ने कहा- मैं आपको अपनी ट्रिक बताती हूं जो अगर किसी को जरूरत हो, तो वह याद रखने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

अनन्या पांडे ने बताई अपनी तरकीब

अनन्या पांडे ने अपने हाथों को उस पोज में रखा जैसे डायरेक्टर फ्रेम देखने के लिए फिल्मों में बनाते नजर आते हैं। अनन्या पांडे ने बताया, "देखो। जब आप ऐसे करते हो ना, तो आपका लेफ्ट हैंड L बनाता है। तो यह मेरा तरीका है जिससे मैं सही दिशा याद रखती हूं।" वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे की फिल्म TMMTMTTM में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक काफी वायरल हुआ था, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तो इसे जनता ने खारिज कर दिया और क्रिटिक्स ने भी निगेटिव रिव्यू दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरशद वारसी ने कभी नहीं देखी यह फिल्म, बोले- मुझमें हिम्मत तो है, पर इतनी नहीं है
ये भी पढ़ें:तान्या की फैक्ट्री में कैसे होती है कंडोम टेस्टिंग? बोलीं- अगर सलमान खान भी..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।