Shah Rukh Khan To Salman Khan showers love On Anant Ambani Birthday Share Unseen Photos अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, शाहरुख खान ने मांगी खास दुआ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, शाहरुख खान ने मांगी खास दुआ

10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। ऐसे में भला सलामन खान और शाहरुख खान उन्हें बर्थडे विश करने से पीछे कैसे रहते।

Fri, 10 April 2026 12:01 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, शाहरुख खान ने मांगी खास दुआ

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बॉलीवुड स्टार्स के काफी चहेते हैं। अनंत का फिल्मी स्टार्स के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। कल यानी 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। ऐसे में भला सलामन खान और शाहरुख खान उन्हें बर्थडे विश करने से पीछे कैसे रहते। दोनों खान ने अनंत के जन्मदिन पर उन प्यार लुटाते हुए बेहद खास अंदाज में विश किया है।

सलमान ने अनंत संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

सलमान खान ने गुरुवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी संग खास पलों की अनसीन तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। दरअसल, सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ हंसी हुए, मजाक करते हुए कुछ तस्वीरें पर पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में सलमान और अनंत हंसते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी में सलमान, अनंत के ऊपर झुक कर उन्हें कसकर गले लगाते दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन, ये थी वजह
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल में तीन बार फेल हुए थे अक्षय, बचपन के दोस्त ने खोला राज, हैरान हुए फैंस

मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई

इन फोटोज के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे छोटे भाई अनंत जन्मदिन की बधाई। तुम कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो। तुम बहुत ही दयालु हो और निस्वार्थ स्वभाव के हो।' सलमान खान की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स भी अनंत को जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान ने दी अनंत को बधाई

शाहरुख खान ने कहा कि अच्छा काम करते रहो

शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर उन्हें विश किया है। शाहरुख ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अनंत। ऐसे ही अच्छा काम करते रहो। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहो। खुदा तुम्हें लंबी उम्र दे, अच्छी सेहत और खूब सारी खुशी दें।'

एक्स पर भी दी बधाई

इंस्टाग्राम के अलावा शाहरुख ने एक्स पर भी पोस्ट कर अनंत अंबानी को विश किया। उन्होंने लिखा, 'अनंत अंबानी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई... आप इसी तरह अच्छे काम करते रहें और जो कुछ भी सकारात्मक और सही है, उसे कायम रखें। अपना अच्छा काम जारी रखें और अपने काम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहें। ईश्वर आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां प्रदान करें।'

अनंत अंबानी

अनन्या और बॉबी ने भी किया विश

शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा अनन्या पांडे ने भी अनंत अंबानी को बर्थ डे विश किया है। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है और अनंत को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, बॉबी ने सलमान खान की पोस्ट पर ही रिएक्शन देते हुए, अनंत अंबानी को बधाई दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRP लिस्ट हुई बड़ी उठा-पटक, इस टीवी शो ने हिलाया 'अनुपमा' का सिंहासन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।