Anurag Kashyap On Bollywood He Said Hindi Film Industry Never Offered Him a Safety Net praising telugu cinema 'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...', अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, तेलुगू सिनेमा की करी तारीफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...', अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, तेलुगू सिनेमा की करी तारीफ

अनुराग कश्यप की 'डकैत: एक प्रेम कथा' में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। शैनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत: एक प्रेम कथा' आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है।

Fri, 10 April 2026 04:56 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'मुझे बॉलीवुड में सेफ्टी...', अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, तेलुगू सिनेमा की करी तारीफ

बॉलीवुड के जाने माने फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग की ये फिल्म आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। शैनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत: एक प्रेम कथा' आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, जिसे तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। ऐसे में अब अनुराग ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर बात की। अनुराग कश्यप ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने क्या कहा है।

छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखती हैं

अनुराग कश्यप ने हाल ही में Zoom को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने उन्हें कभी वो सुरक्षा नहीं दी जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने उनके डेब्यू फिल्म के लिए दी थी। अनुराग ने कहा, 'छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखती हैं, इसलिए प्रोफेशनल तौर पर मैं एक्टिंग नहीं कर रहा था। मैंने अभी-अभी शुरुआत की है, लेकिन मैं मानसिक या शारीरिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं था।' उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन ऐसा भी आया जब वह बीमार पड़ गए और उन्हें चोट भी लग गई। 'सेट पर मौजूद हर कोई मुझे अपने परिवार जैसा लगता है। मैं यहां बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई 'ओ रोमियो', जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

मैंने खुद को उस सोच से दूर कर लिया

अनुराग कश्यप के उन फैंस के बारे में, जो चाहते हैं कि असली अनुराग कश्यप वापस आएं, एक्टर-डायरेक्टर ने इस पर जवाब दिया, 'मैंने खुद को उस सोच से दूर कर लिया है कि लोग अनुराग कश्यप को कैसा समझते हैं।' डायरेक्टर ने यह भी बताया कि शुरू में वो दो और फिल्मों में अपनी कमिटमेंट्स की वजह से हिचकिचा रहे थे। लेकिन, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, उन्हें किरदार की बारीकियां पसंद आने लगीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, शाहरुख ने मांगी दुआ

'डकैत: एक प्रेम कथा' के बारे में और जानें

'डकैत: एक प्रेम कथा' की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, 'डकैत' के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन, ये थी वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।