amrinder gill song dildariyan music based on dev anand film song panna ki tamanna hai read पन्ना की तमन्ना है कि….की धुन पर बना है अमरिंदर गिल का ये पंजाबी गाना, सुखशिंदर शिंदा ने बनाया म्यूजिक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पन्ना की तमन्ना है कि….की धुन पर बना है अमरिंदर गिल का ये पंजाबी गाना, सुखशिंदर शिंदा ने बनाया म्यूजिक

1973 में आई देव आनंद की फिल्म हीरा पन्ना का गाना ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’ की धुन इस पंजाबी गाने में सुनाई दी गई थी। आपने पहचाना था इस गाने को। जानिए क्या होता है Melodic Entropocation।

Wed, 13 May 2026 02:36 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
पन्ना की तमन्ना है कि….की धुन पर बना है अमरिंदर गिल का ये पंजाबी गाना, सुखशिंदर शिंदा ने बनाया म्यूजिक

साल 1973 में देव आनंद और जीनत अमान की एक फिल्म आई थी हीरा पन्ना'। देव आनंद ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर और कहानी के राइटर थे। फिल्म में लीड एक्टर्स की जोड़ी को पसंद किया। कहानी हिट हुई। लेकिन इस फिल्म का एक गाना अमर जो गया। वो गाना था ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’। उस समय में एक फिल्म में 7 से 8 गाने हुआ करते थे। लेकिन फिल्म हीरा पन्ना में सिर्फ 4 गाने थे। इस फिल्म के एक गाने की धुन पर अमरिंदर गिल का पॉपुलर पंजाबी सॉंग भी बन चुका है।

हीरा पन्ना के गाने पर बना ये पंजाबी गाना

फिल्म हीरा पन्ना के सभी गाने आनंद बक्शी ने लिखे थे और कंपोजर थे RD बर्मन। फिल्म के सभी गाने किशोर कुमार ने लता मंगेशकर और आशा भोसले ने गाए थे। इन सभी में ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’ खूब मशहूर हुआ। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसी धुन पर पंजाबी म्यूजिक कंपोजर सुखशिंदर शिंदा ने 2005 में आई अपनी एल्बम दिलदारियां का टाइटल सॉंग बनाया था। पुरानी धुनों की आत्मा से नया गाना बनाना। इस प्रक्रिया को अंग्रेजी में Melodic Entropocation कहते हैं। पंजाबी गाने दिलदारियां को अमरिंदर गिल ने गाया था। इस गाने के बोल राज काकरा ने लिखे थे और म्यूजिक वेव्स प्रोडक्शन ने इस गाने को प्रोड्यूस किया था। पंजाबी गाने की स्पीड और पेस आपको थोड़ा हाई मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनु ने मीरा की कर दी बेइज्जती,सच छुपा रही है सिद्धि मां,आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट
ये भी पढ़ें:2026 की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में ये रहीं, इन 10 फिल्मों ने डुबोया प्रोड्य

पंजाबी गाने

सुखशिंदर शिंदा ने अपने म्यूजिक करियर में कई शानदार गाने बनाए हैं उनके नाम पंजाबी गाना ‘जीने मेरा दिल लुटया’, 'जट लंदन का', 'बल्ले', 'नी जेहरा तेरे विच बोलदा', 'अंखियां' शामिल है। वहीं अमरिंदर गिल ने भी कई यादगार पंजाबी गाने गाए है। सालों बाद भी म्यूजिक लवर्स सुखशिंदर शिंदा के बनाए गानों को सुनते हैं। इन पंजाबी गानों की अपनी अलग फील है जिसे आज की ऑडियंस भी खूब एन्जॉय कर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता… जानिए किसने लिखा था ये खूबसूरत गाना

RD बर्मन का म्यूजिक

RD बर्मन की बात करें तो उन्होंने 1973 में जिस धून को बनाया था वो आज तक ऑडियंस जी जुबान पर है। आनंद बक्शी के लिखे लिरिक्स को गुनगुनाते हैं। RD बर्मन ने अपने करियर के अंतिम समय तक कई खूबसूरत दुनिया को दे दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान की हीरोइन चित्रागंदा के लिए आदित्य धर ने लिखा था रोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।