amitabh bachchan says that its seem disturbing for him to not to work on every day 83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है डिस्टर्ब, बोले-एंग्जायटी में जीना हानिकारक है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है डिस्टर्ब, बोले-एंग्जायटी में जीना हानिकारक है

महानायक अमिताभ बच्चन को 83 की उम्र में एक दिन भी काम नहीं करना सता रहा है। एक्टर ने इसे डिस्टर्बिंग बताया। पिछले करीब 6 दशकों से अमिताभ समय के पाबंद रहे, अब अचानक किसी भी दिन काम पर नहीं जाना उन्हें परेशान कर रहा है।

Mon, 6 April 2026 07:27 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है डिस्टर्ब, बोले-एंग्जायटी में जीना हानिकारक है

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन हमेशा से इंडस्ट्री के सबसे डिसिप्लिन कलाकार रहे हैं। पिछले 6 दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कभी किसी फिल्म सेट पर देरी से नहीं पहुंचे। अपने काम को लेकर अमिताभ में इतनी शिद्दत है कि वो 83 की उम्र भी काम करते रहना चाहते हैं। हाल में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके लिए एक भी दिन काम नहीं करना डिस्टर्बिंग है। वो हर दिन काम करते रहना चाहते हैं। इसलिए उन्हें इंडस्ट्री का सबसे समय का पाबंद एक्टर कहा जाता है।

अमिताभ को आर दिन करना है काम

अमिताभ ने अपने लंबे ब्लॉग ने हर दिन काम पर नहीं जाने के दुख के बारे में बताया है। अमिताभ ने लिखा है, ‘एक ऐसा दिन जो आलस से भरा था। कोई खास वजह नहीं थी। बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता था। और जब आप हर दिन तय समय के अनुसार काम नहीं करते, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया, जो पहले से चल रही है अचानक दिन एक मिस्ट्री बन जाता है, जबकि सामान्य तौर पर सब कुछ एकदम सही तालमेल में चलता था’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपरस्टार बनते ही अपने गॉड फादर महमूद को भूल गए थे अमिताभ बच्चन, फिर मांगी माफी
अमिताभ बच्चन

चिंता है हानिकारक

उन्होंने आगे कहा, 'आप सोचते हैं कि दिन वैसा क्यों नहीं चल रहा जैसा आप चाहते हैं। अगर हमारे अंदर इस भावना की समझ हो, तो हमारे चारों ओर शांति और सुकून बना रहे, लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा कभी नहीं होता और यही चिंता को और बढ़ा देता है। कहते हैं कि एंग्जायटी में जीना मन और शरीर के लिए हानिकारक है और इस कमजोरी के कारण एंग्जायटी से भरा दिन बिताना ठीक नहीं है’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की रिजेक्ट की इस फिल्म ने बना दिया था अनिल कपूर का करियर

अमिताभ का ब्लॉग

ये कोई पहला मौका नहीं है जब अमिताभ ने उम्र के इस पढ़ाव में भी काम करते रहने की इच्छा जताई हो। एक्टर ने अपने एक पिछले ब्लॉग में बढ़ती उम्र के बारे में लिखा था।साथ ही बताया था कि उनके लिए कितना जरूरी है उम्र के हर पढ़ाव पर काम करते रहना। अमिताभ ने एक पोस्ट में समय पर जाने की बात भी कही थी जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए थे। अमिताभ को फैंस हर उम्र में काम करते देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले उन्हें एक बहुत हु मजबूत रोल में फिल्म कल्कि में देखा गया था। अब इसके दूसरे पार्ट में एक्टर नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा एक्टर ने हाल में KBC के 17 वें सीजन को बाय बोला है। ऑडियंस नए सीजन का इंतजार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चाइल्ड आर्टिस्ट का हो गया था मर्डर, निभाया था अमिताभ बच्चन का किरदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।