Amitabh Bachchan forgot his godfather Mehmood after becoming a superstar, later apologized सुपरस्टार बनते ही अपने गॉड फादर महमूद को भूल गए थे अमिताभ बच्चन, फिर मांगी माफी
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसुपरस्टार बनते ही अपने गॉड फादर महमूद को भूल गए थे अमिताभ बच्चन, फिर मांगी माफी

सुपरस्टार बनते ही अपने गॉड फादर महमूद को भूल गए थे अमिताभ बच्चन, फिर मांगी माफी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को सहारा देने वाले एक्टर महमूद एक समय पर बीमार हुए थे। उनसे मिलने तमाम सितारे पहुंचे लेकिन जिनकी सबसे ज्यादा मदद की वो अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बनते ही उन्हें भूल गए। बाद में मांगी माफी।

Usha ShrivasWed, 1 Oct 2025 05:01 PM
1/9

महमूद और अमिताभ

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब एक्टर मुंबई में अपनी पहचान और एक छत के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।

2/9

महमूद

उस समय अमिताभ ने कई दिग्गज कलाकारों से मदद मांगी। कईयों ने मदद की भी लेकिन रहने के लिए छत का बंदोबस्त सिर्फ एक शख्स ने किया और वो थे उस जमाने के मशहूर एक्टर महमूद ने।

3/9

रिश्तों के लिए मशहूर

महमूद अपने काम के साथ इंडस्ट्री में बनाए रिश्तों के लिए मशहूर थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने कई नए कलाकारों की मदद की। उस लिस्ट में अमिताभ बच्चन भी एक थे। ऐसा कहा जाता है कि जब महमूद बड़ा नाम बन गए तो वो महमूद को भूल ही गए और उनकी बीमारी में भी हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे।

4/9

अमिताभ को सहारा देने

अमिताभ को सहारा देने वाले महमूद बहुत बीमार थे। उनसे मिलने इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचा करते या फोन पर बातचीत करते। लेकिन अमिताभ नहीं आए। यहां तक कि इस बात को लेकर खुद महमूद भी नाराजगी जता चुके थे उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ के इस बर्ताव की आलोचना की थी।

5/9

हालत नाजुक

दरअसल, महमूद की हालत नाजुक थी और वो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे। उसी समय अमिताभ बच्चन के पिता के पैर में चोट आई थी और वो भी उसी हॉस्पिटल में एडमिट थे।

6/9

अमिताभ की आलोचना

इस दौरान सुपरस्टार बन चुके अमिताभ अक्सर अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल आते, लेकिन अपने मददगार महमूद से नहीं मिलते। इंडस्ट्री में अमिताभ के इस व्यवहार की आलोचना हुई थी।

7/9

पिता

लेकिन जब अमिताभ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि महमूद उसी हॉस्पिटल में हैं। उस वक्त उनका ध्यान अपने पिता पर था।

8/9

कॉन्सर्ट

और वो कॉन्सर्ट के कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह बंधे थे कि हफ्ते में तीन दिन अमेरिका जाकर कॉन्सर्ट करते थे। वहां से वापस कर पिता की सेवा। इस भागदौड़ भरे शेड्यूल में उनके पास समय नहीं बचा।

9/9

महमूद के लिए नहीं था समय

उन्होंने बताया एक बार जब वो पिता को डिस्चार्ज करके घर ले जार रहे थे जब उन्हें हॉस्पिटल की लिफ्ट में महमूद व्हील चेयर पर नजर आए। जब वो पिता को गाड़ी में बैठाकर वापस आए तब जब वो डॉक्टर के केबिन में जा चुके थे और उन्हें करीब 1 घंटे का समय लगने वाला था। इतना समय उनके पास नहीं था। अमिताभ ने कहा था अगर महमूद भाई को लगता है कि ये उनका निरादर है तो वो उनसे माफी मांगते हैं। इसके बाद दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं हुए।