amitabh bachchan character about to die in the film coolie, later director changed the climax fot this reason फिल्म कुली में होनी थी अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत, बजना था ये इमोशनल गाना, इसलिए बदल दिया अंत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फिल्म कुली में होनी थी अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत, बजना था ये इमोशनल गाना, इसलिए बदल दिया अंत

अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली में होनी थी उनके किरदार की मौत। बजाय जाना था ये इमोशनल गीत। लेकिन डायरेक्टर ने इसलिए बदल दिया फिल्म का ये एंडिंग सीन। आज भी रुला सकता है वो गाना।

Sat, 30 May 2026 03:32 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
फिल्म कुली में होनी थी अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत, बजना था ये इमोशनल गाना, इसलिए बदल दिया अंत

1983 में अमिताभ बच्चन के करियर और जिंदगी की सबसे खास फिल्मकुली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने एक कुली का किरदार निभाया था।फिल्म के डायरेक्टर थे मनमोहन देसाई। ये वही फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लग गई थी और वो महीनों के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ के किरदार इकबाल खान इस फिल्म में उनकी मौत दिखाई जानी थी। इस सीन के लिए एक इमोशनल गाना भी तैयार था। एक ऐसा गाना जिसे सुनकर आज भी रो पड़ेंगे लोग। लेकिन इस वजह से फिल्म का एंड बदल दिया गया।

फिल्म में दिखाई जानी थी अमिताभ की मौत

फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट आई थी। जांच में पता चला कि शरीर के अंदर खून बह रहा है। एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस दौरान देशभर में एक्टर की सलामती के लिए दुआ मांगी गई, यज्ञ हुए। बड़ी संख्या लोग हॉस्पिटल के बाहर प्रार्थना करते हुए बैठे रहते थे। इन प्रार्थनाओं का असर हुआ और अमिताभ बच्चन को डॉक्टर ने डेंजर से बाहर होने का एलान किया। सफल इलाज के बाद अमिताभ लोगों का शुक्रियादा करते हुए अपने घर पहुंचे और कई महीनों के इलाज के बाद शूटिंग सेट पर। अमिताभ को जब चोट नहीं लगी थी तब तक फिल्म कुली एक एंड वाले सीन में उनकी मौत दिखाई जानी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ को सिर्फ आंत पर नहीं बल्कि शरीर के इस अंदरूनी हिस्से में भी आई थी चोट

मौत वाला सीन हटाया

अमरीश पुरी की गोली अमिताभ के किरदार इकबाल को छलनी कर देती है। और उनकी मौत पर एक गाना बजाया जाना था। सभी कुली उनकी अर्थी उठाते हुए वो गाना गाते हैं। वो गाना था ‘सारी दुनिया का बोज हम उठाते हैं’ का सैड वर्जन। गाने में अंतरा बजता है जो आज भी आपको रुला देगा। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने फिल्म से एक्टर की मौत वाला सीन हटा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर अमित नहीं बचते…कुली सेट पर हुए एक्सीडेंट पर अमिताभ के ससुर ने कही थी ये बात

इसलिए जिंदा दिखाया अमिताभ का किरदार

फिल्म कुली जब बनकर तैयार हुई तो उसमें वो इमोशनल गाना नहीं था और अमिताभ बच्चन की मौत के सीन को बदल दिया गया था, फिल्म के अंत में अमिताभ का किरदार मर जाता है और फिर डॉक्टर के चमत्कार से उसे फिर से जीवित दिखा दिया जाता है। ठीक वैसे ही जैसे असल में अमिताभ मौत के मुंह से बाहर आ जाते हैं। अमिताभ का किरदार हॉस्पिटल की छत से सभी का धन्यवाद करता है। जिंदगी के इस असली सीन को फिल्म का हिस्सा बनाकर दिखा दिया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू साबित हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस डुएट गाने में मोहम्मद रफी पर भारी पड़ गए थे किशोर कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।