अमीषा पटेल ने किया जाकिर खान के कमेंट, ‘धुरंधर 2 की सक्सेस से बॉलीवुड को हुई जलन’, पर रिएक्ट
Dhurandhar 2: जाकिर खान ने आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन अवॉर्ड्स होस्ट किए थे। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा था कि 'धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद इंडस्ट्री डर गई है। इस पर अब अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है।

‘’अमीशा पटेल ने जाकिर खान के वीडियो पर रिएक्ट किया है। दरअसल, हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स को जाकिर खान होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा और कहा कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद बॉलीवुड हिल गया है और डरा हुआ है। जब ये वीडियो वायरल हुआ और अमीषा के पास पहुंचा तब उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाकिर खान को जवाब दिया।
अमीषा ने क्या कहा?
अमीषा ने लिखा, ‘यार, नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ को वैल्यू और रिस्पेक्ट दी है! शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। चिल। गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचाई है और आगे भी मचाएंगे।’
जाकिर खान का पूरा बयान
अवार्ड शो के दौरान जाकिर ने कहा, 'आप कितने ही बधाई पोस्ट डाल दें, कितनी ही इंस्टा स्टोरी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें मेरी पसंदीदा फिल्म है, मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है। बम फिल्म में फूटे ल्यारी में पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।'
सिद्धार्थ आनंद ने भी किया था जाकिर के बयान पर रिएक्ट
‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर के बयान पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, ‘जुहू - बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों से सभी ATBB दिए हैं। उनके योगदान को कम आंकने के लिए आपको सच में बेवकूफ होना होगा।’
अमीषा ने की थी ‘धुरंधर’ की तारीफ
अमीषा ने इस विवाद से पहले ‘धुरंधर’ के लिए पोस्ट शेयर कर उसकी तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, ‘इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि आदित्य ने एक फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं। उन्होंने कलाकारों को कास्ट किया है, न कि उन इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं। प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो।’
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस
‘धुरंधर 2’ ने डे 19 तक बॉक्स ऑफिस से 1,023.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने कुल 1,625.72 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। बता दें, लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन