Akshay Kumar Trolled For Humiliating Remark On Rajpal Yadav Says Beth Ja Pel Dunga पेल दूंगा, बैठ जा…अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को सबके सामने कहा कुछ ऐसा, लोगों ने लगा दी एक्टर की क्लास, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पेल दूंगा, बैठ जा…अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को सबके सामने कहा कुछ ऐसा, लोगों ने लगा दी एक्टर की क्लास

अक्षय कुमार वैसे सबके साथ मस्ती करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में राजपाल यादव ने कुछ ऐसा कह दिया जो लोगों को पसंद नहीं आया और अब एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

Tue, 7 April 2026 07:32 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
पेल दूंगा, बैठ जा…अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को सबके सामने कहा कुछ ऐसा, लोगों ने लगा दी एक्टर की क्लास

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इस दौरान के कई किस्से चर्चा में हैं। हालांकि कुछ ऐसा भी हुआ इस दौरान कि अक्षय ट्रोल हो रहे हैं। वह राजपाल यादव से बात करते हुए कुछ ऐसे वर्ड्स का यूज करते हैं कि फैंस को पसंद नहीं आया और सब एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में

दरअसल, एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि पूरी भूत बंगला की टीम साथ में बैठी होटी है स्टेज पर, लेकिन राजपाल के पास चेयर नहीं होती है और वह खुद अपनी चेयर लेकर आते हैं। अक्षय फिर राजपाल को बोलते हैं बैठ..बैठ..बैठ ना। राजपाल फिर बैठते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र

अक्षय-राजपाल को बोले पेल दूंगा

अक्षय इसके बाद मस्ती में बोलते हैं हां बैठ जा नहीं तो खामखा पेल दूंगा। इस पर राजपाल तो हंसते हैं, लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया।

लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल करते हुए बोल रहे हैं कि अक्षय को ऐसे नहीं बोलना चाहिए। वहीं एक ने लिखा कि पहले उन्होंने चेयर नहीं थी और फिर राजपाल का मजाक बनाया। एक ने लिखा कि ये बहुत गलत है और परेश रावल ने क्यों नहीं बीच में बोला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब अक्षय कुमार ने लौटा दिया था फिल्म का चेक हैरान रह गई थीं एकता कपूर

दोबारा उड़ाया राजपाल का मजाक

इतना ही नहीं इसके बाद भी राजपाल जब अक्षय के स्ट्रिक्ट रूटीन, अच्छी एक्टिंग और पर्सनैलिटी की तारीफ करते हैं तो अक्षय बोलते हैं तू एक बात बता। तब जब बात करते है तो ऐसा क्यों लगता है कि तू कवि सम्मेलन में आया हुआ है? खैर अब देखते हैं कि इस पर अक्षय और राजपाल का क्या रिएक्शन आता है।

भूत बंगला की रिलीज डेट

फिल्म भूत बंगला की बात करें तो यह फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले जहां 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन किया।

भूत बंगला की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कुछ तो ओरिजिनल बनाओ...', अक्षय की 'भूत बंगला' का ट्रेलर देख नाराज हुए फैंस

अक्षय की बाकी फिल्में

इसके अलावा अक्षय की कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं जैसे वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, रवीना टंडन अहम किरदार में हैं। वहीं हेरा फेरी 3 में परेश रावल और सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं। हैवान फिल्म के साथ अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी काफी समय बाद साथ नजर आ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।