Ekta Kapoor Reveals She shocked When Akshay Kumar returned cheque for a failed film Amid Bhooth Bangla '31 सालों में, किसी ने ऐसा नहीं किया...', जब अक्षय कुमार ने लौटा दिया था फिल्म का चेक हैरान रह गई थीं एकता कपूर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'31 सालों में, किसी ने ऐसा नहीं किया...', जब अक्षय कुमार ने लौटा दिया था फिल्म का चेक हैरान रह गई थीं एकता कपूर

'भूत बंगला' ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि वह सालों से अक्षय के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एकता ने बताया कि अक्षय ने एक फिल्म के लिए मिला हुआ चेक उन्हें लौटा दिया था।

Mon, 6 April 2026 10:02 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'31 सालों में, किसी ने ऐसा नहीं किया...', जब अक्षय कुमार ने लौटा दिया था फिल्म का चेक हैरान रह गई थीं एकता कपूर

अक्षय कुमार एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ मिलकर फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अक्षय, प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। वहीं आज यानी 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर सुर्खियों में बना हुआ है। ये फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि वह सालों से अक्षय के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एकता ने बताया कि अक्षय ने एक फिल्म के लिए मिला हुआ चेक उन्हें लौटा दिया था। आइए जानते हैं अक्षय ने ऐसा क्यों किया?

अक्षय के लौटाए गए चेक पर बोलीं एकता कपूर

एकता कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर हैं, लेकिन उनका कहना है कि तीन दशकों में उन्होंने अक्षय जैसा कोई नहीं देखा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कई सालों से अक्षय सर के साथ काम करना चाहती थी। एक बात जो बहुत से लोग नहीं जानते, वह यह है कि वह एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने मुझे फोन किया...हमारी पहली फिल्म अच्छा नहीं चली थी। उन्होंने मुझे एक चेक दिया और कहा कि यह आपके पैसे वापस हैं...आपके पैसे डूब गए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कुछ तो ओरिजिनल बनाओ...', अक्षय की 'भूत बंगला' का ट्रेलर देख नाराज हुए फैंस

31 सालों में, किसी ने ऐसा नहीं किया

एकता ने कहा कि जब उन्हें पैसे ऑफर किए गए तो वह हैरान रह गईं और आगे कहा, 'मैं सदमे में थी। कोई ऐसा नहीं करता। मेरे 31 सालों में, किसी ने ऐसा नहीं किया और इतनी सहजता से पैसे देना... मैंने मना कर दिया। मैंने कहा, 'प्लीज मेरे साथ एक और फिल्म करो। मैं उससे कहीं ज्यादा कमा लूंगी।' आखिरकार वह फिल्म बनी, 'वह 'भूत बंगला' का जिक्र कर रही थीं। हालांकि एकता ने उस फिल्म का नाम नहीं बताया जिसके लिए अक्षय ने चेक लौटाया था, लेकिन यह जोड़ी पहले 2013 की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' में साथ काम कर चुकी है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या इस रोमांटिक सीरीज ने दी बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर को टक्कर

कैसा है 'भूत बंगला' का ट्रेलर

'भूत बंगला' के ट्रेलर की शुरुआत में एक बंगला दिखाया गया, जिसके पीछे ही पूरा खेल होता है। अक्षय एक ऐसे बंगले के वारिस बनते हैं, जिसके पीछे एक जंगल होता है, जिसे 'पिशाच वन' कहा जाता है। इस 'पिशाच वन' में कई खतरनाक भूत होते हैं और हर पल अजीब घटनाएं होती हैं। परेश रावल बार-बार अक्षय के बंगले में मौजूद खतरों के बारे में अक्षय को चेतावनी देने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद अक्षय बिना किसी की बात सुने उसी बंगले में शादी करने का फैसला लेते हैं। मूवी में असरानी, अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता क्योंकि यहां 'वधुसुर' नाम की एक बुरी शक्ति है। ट्रेलर के आखिर में, अक्षय अनजाने में वधुसुर को उसकी नींद से जगा देते हैं। ट्रेलर को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?

'भूत बंगला' के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म पहले 10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। पोस्टपोन करने के पीछे की वजह 'धुरंधर 2' की आंधी बताई जा रही है। अब ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही ये 5 इंडियन फिल्में, नंबर-1 पर है ये मूवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।