1/11नेटफ्लिक्स पर आज ये 10 फिल्में छाई हुई हैं। इनमें कई 10 साल पुरानी फिल्में भी शामिल हैं। आज नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा है। ये हैं आज की ट्रेंडिंग फिल्में-

कोंकना सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर फिल्म एक्यूज्ड नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक डॉक्टर गीतिका सेन के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म ऑडियंस को इतना पसंद आ रही है कि धुरंधर को पीछे छोड़ इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स ट्रेंड में नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछ्ले एक महीने से भी ज्यादा समय से नेटफ्लिक्स ट्रेंड में बनी हुई है। थिएटर के बाद अब OTT पर भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।8 साल पहले रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

तेलुगू फिल्म अनगनागा ओका राजू OTT पर आने के बाद से सुर्खियों में बनी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द गिर्द घूमती है जो अमीरी के चक्कर में एक ऐसी लड़की से शादी कर लेता है जिसके परिवार पर पहले ही कर्जा होता है। ये फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद अब OTT ऑडियंस को भी पसंद आ रही है। फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी ने दिल जीत लिया।

फायर ब्रेक नाम की एक स्पेनिश फिल्म खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी एक विधवा औरत और उसकी गायब हुई बेटी पर बेस्ड है। बेटी अचानक पास के जंगल में लगी आग के दौरान गायब हो जाती है। फिल्म नेटफ्लिक्स ऑडियंस को पसंद आ रही है और नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

TTT: थलाइवर थाम्बी थालाईमाई नाम की तमिल फिल्म ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी एक अधिकारी की है जो एक शादी में शामिल होने जाता है लेकिन फिर पुरानी शिकायतों को लेकर पारिवारिक विवाद में फंस जाता है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

साल 2015 में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगा के हईशा ऑडियंस के बीच पसंद की गई थी। अब करीब 11 साल बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म नंबर 8 पर बनी हुई है।

चथा पचा नाम की एक मलयालम फिल्म आई है। इसकी कहानी 90 के दशक के बैकड्राप पर बेस्ड है। तीन दोस्त जो रेसलिंग को लेकर पागल हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 OTT पर लंबे समय से छाई हुई है। रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में आर माधवन के काम को पसंद किया गया था।
