Akshay Kumar got the film Jaanwar because of his good looks, this mistake damaged his career अक्षय कुमार को उनकी सुंदरता की वजह से मिली थी फिल्म जानवर, इस गलती ने करियर को पहुंचाया नुकसान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार को उनकी सुंदरता की वजह से मिली थी फिल्म जानवर, इस गलती ने करियर को पहुंचाया नुकसान

बॉलीवुड फिल्ममेकर सुनील लालवानी ने हाल में अक्षय कुमार से उनके रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अपने करियर में अक्षय ने बिना सोचे समझे फिल्में साइन की। वो अपने दौर के मिथुन बन गए।

Sat, 26 July 2025 01:56 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार को उनकी सुंदरता की वजह से मिली थी फिल्म जानवर, इस गलती ने करियर को पहुंचाया नुकसान

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक दौर में इंडस्ट्री पर राज किया है। एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति से भरपूर किरदारों से उन्होंने करोड़ों दिलों में जगह बनाई। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय ने कई बार डायरेक्टर सुनील दर्शन के साथ काम किया, और दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में दरार की खबर आई। सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार की कई फिल्मों को डायरेक्ट करने के साथ प्रोड्यूस और लिखा भी है।

अक्षय की 13-14 फिल्में लगातार फ्लॉप

सुनील दर्शन ने हाल में विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के करियर और उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। सुनील ने कहा कि अक्षय जब इंडस्ट्री में आए तो वो बहुत हैंडसम थे। करियर के पहले आठ सालों में उन्हें थोड़ी पहचान और प्रोग्रेस मिली, लेकिन इसके बाद 13-14 फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं। चाहे वो किसी भी बड़े डायरेक्टर की फिल्म हो। अक्षय मिथुन चक्रवर्ती की तरह हैं, जो बिना देखे हर फिल्म साइन कर लेते थे। इस आदत ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया।

ऐसे मिली जानवर

सुनील ने आगे बताया कि उनकी फिल्म जानवर के लिए उनके पास एक्टर्स की लिस्ट थी जो उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार को चुना ये जानते हुए कि उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। इस पर सुनील ने कहा कि अक्षय को उन्होंने सिर्फ दो वजहों से जानवर के लिए साइन किया था। पहली वजह कि वो बहुत ही सुंदर हैं और दूसरा कि वो अनुशासित हैं। वो डायरेक्टर के विजन को समझते हैं।

नहीं याद होते डायलॉग

सुनील दर्शन ने ये भी बताया कि अक्षय की डायलॉग याद रखने में दिक्कत होती है। ऐसे में वो प्लेकार्ड का इस्तेमाल करते हैं। डायरेक्टर ने कहा, “शुरुआत में जब वो कम फिल्में करते थे तो ये मैनेज हो जाता था, लेकिन बाद में जब वो ज्यादा काम करने लगे तो दिक्कत बढ़ गई। हमने कई बार उनके लिए प्लेकार्ड्स लगाए ताकि वो पढ़ सकें। ये कोई नई बात नहीं है, इंडस्ट्री में और भी कई एक्टर्स ऐसा करते हैं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।