1/91995 में कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं। इस लिस्ट में बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म बरसात, संजय कपूर की राजा, गोविंदा की कुली नंबर जैसी फिल्में शामिल थीं।

अगर इस साल की टॉप फिल्मों की बात करें तो इस साल दूसरे नंबर पर शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन थी। इस फिल्म ने 6 करोड़ के बजट के साथ 43 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

तीसरे नंबर पर संजय कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म राजा थी। फिल्म के म्यूजिक और कहानी को ऑडियंस ने पसंद किया था। फिल्म पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। बदले में इस फिल्म ने 34 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

चौथे नंबर पर बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म बरसात थी। इस फिल्म पर मेकर्स ने करीब साढ़े आठ करोड़ खर्च किए थे। फिल्म ने 34 करोड़ का बिजनेस किया।

5वें नंबर पर आमिर खान की रंगीला थी। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। जैकी श्रॉफ और उर्मिला मंतोड़कर लीड रोल में थे। फिल्म साढ़े चार करोड़ में बनी और 33 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

छठे नंबर पर गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर खान की फिल्म कुली नंबर 1 थी। इस फिल्म में को करीब चार करोड़ में बनाया गया था। फिल्म ने कमाई की 21 करोड़ से ज्यादा।

सातवें नंबर पर अक्षय कुमार की सबसे बड़ा खिलाड़ी, 8वें नंबर पर अनिल कपूर, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ की त्रिमूर्ति, 9वें नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म राम जाने और 10वें पर आमिर खान की अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्में थीं।

अब बात करते हैं इस साल की रिलीज हुई उस फिल्म की जिसने कमाई के मामले में इन सभी एक्टर्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर रही। इस फिल्म का नाम है शाहरुख खान और काजोल स्टारर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने 4 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। हालांकि, इससे पहले साल में रिलीज हुई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
