अजीत डोभाल किस मिशन के लिए 7 साल पाकिस्तान में रहे थे? 'धुरंधर 2' में नहीं मिलेगा इस राज का जवाब
Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर द रिवेंज’ में आर माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है। उनका किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित है। ऐसे में लोग उनके रियल लाइफ कारनामों के बारे में सर्च कर रहे हैं।

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 'धुरंधर' में जहां आर माधवन का छोटा-सा रोल था। वहीं 'धुरंधर' में उनका बहुत इम्पॉर्टेंट रोल दिखाया गया है। यही कारण है कि उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है। बता दें, आर. माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाया है जो असल में एनएसए अजीत डोभाल पर आधारित है। यही कारण है कि लोग अजीत डोभाल के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं। आपको पता है, असल जिंदगी के अजीत डोभाल ने हमजा अली मजारी (उर्फ जसकीरत सिंह रांगी) से कहीं ज्यादा खतरनाक मिशनों को अंजाम दिया था?
कहुटा मिशन
डी. देवदत्त और महेश वाघ द्वारा लिखी गई जीवनी ‘अजित डोभाल - ऑन अ मिशन’ के मुताबिक, 1980 के दशक में भारत को खबर मिली थी कि पाकिस्तान गुपचुप तरीके से कहुटा में परमाणु बम तैयार कर रहा है। अजीत डोभाल उस समय पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के रूप में तैनात थे। डोभाल अक्सर कहुटा परमाणु संयंत्र के पास जासूसी करते थे। कहा जाता है कि वह पकड़े नहीं जाएं इसलिए वह कभी भिखारी तो कभी साधारण मजदूर का भेस धारण करते थे।

कैसे मिला था पाकिस्तान के खिलाफ सबूत?
अजीत डोभाल ने कहुटा प्लांट के पास स्थित एक नाई की दुकान से वैज्ञानिकों के कटे हुए बालों के नमूने इकट्ठे किए थे। जब उन बालों की भारत में लैब टेस्टिंग हुई, तो उनमें रेडिएशन और यूरेनियम के अंश पाए गए। इसी सबूत से साबित हुआ कि पाकिस्तान परमाणु बम बना रहा है।
पाकिस्तान में 7 साल तक कैसे बचे रहे थे अजीत डोभाल?
अजीत डोभाल मुस्लिम बन गए थे। वहां पूरी तरह से घुल-मिल गए थे। वे उर्दू इतनी साफ बोलते थे कि किसी को शक नहीं होता था। एक बार लाहौर की एक मस्जिद के बाहर एक बुजुर्ग ने उन्हें पहचान लिया था। बुजुर्ग ने अजीत डोभाल से कहा था, 'बेटा, तुम्हारे कान छिदे हुए हैं, तुम हिंदू हो।' डोभाल ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया कि उन्होंने बचपन में कान छिदवाए थे और बाद में इस्लाम कुबूल कर लिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन