रणवीर सिंह के बाहर होते ही इस सुपरस्टार के हाथ लगी डॉन 3? अब आएगा तगड़ा मजा
धुरंधर से सफलता मिलने के बाद रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने की खबर सामने आई है। लेकिन अब फरहान अख्तर को अपना नया डॉन मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री का ये बड़ा एक्टर होगा नया डॉन।

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह बाहर हो गए हैं। इस खबर ने एक्टर के फैंस को हैरान कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धुरंधर के बाद रणवीर लगातार ऐसे किरदारों में नहीं दिखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने डॉन 3 छोड़ दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि फरहान ने डॉन 3 के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। उन्हें उनका डॉन मिल गया है जिसे इंडस्ट्री ग्रीक गॉड के नाम से जानती है यानी ऋतिक रोशन।
डॉन 3 के लिए एक्टर लो तलाश खत्म?
एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में उनके सामने ऋतिक रोशन के नाम का ख्याल आया है। अभी कास्ट फाइनल नहीं की गई है। लेकिन ऋतिक को डॉन बनाने पर विचार किया जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो ऋतिक ही हो सकते हैं डॉन 3 के नए डॉन। खास बात ये है कि ऋतिक का पहले भी डॉन से कनेक्शन रहा है। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म में छोटा सा कैमियो किया था।

डॉन 3 का इंतजार
बता दें, करीब डेढ़ साल पहले फरहान अख्तर ने डॉन 3 का एलान किया था। उन्होंने एक वीडियो क्लिप जारी कर कहा था कि रणवीर ही उनके नए डॉन होंगे। इस आइकॉनिक किरदार में रणवीर को देखना फैंस के लिए अलग था। उन्हें ट्रोल भी किया गया था। लेकिन रणवीर ने लोगों से अपील की कि उन्हें एक मौका दिया जाए। ऐसे में सभी को उन्हें डॉन बनते देखने का इंतजार था। लेकिन अब रणवीर नहीं बल्कि इंडस्ट्री का कोई दूसरा ही हीरो डॉन के किरदार में नजर आएगा। आगे आने वाले समय में डॉन से जुड़ी नई अपडेट सामने आ सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन