‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह के साथ नई फिल्म की तैयारी में जुटे आदित्य धर? जानें कब से शुरू हो सकती है शूटिंग
Aditya Dhar Upcoming Project: धुरंधर की सफलता के बाद आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम कर सकते हैं। आदित्य धर जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है।

धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ में नजर आएगी। आदित्य धर को फिल्म का नया आइडिया आ गया है और वो अब जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में आदित्य धर एक बार फिर अपने हमजा यानी रणवीर सिंह के साथ काम करेंगे। आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी के साथ काम करने को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
रणवीर सिंह के साथ फिर काम करेंगे आदित्य धर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर ने नई फिल्म का आइडिया क्रैक कर लिया है और जल्द ही इसे स्क्रिप्ट का रूप देंगे। अगर हर चीज प्लान के हिसाब से चलती है तो अगले साल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
रणवीर सिंह के साथ शुरुआती बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि, अभी कोई भी चीज आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है, लेकिन आदित्य धर रणवीर सिंह के साथ काम करने के इच्छुक हैं। अब अगर आदित्य धर और रणवीर सिंह साथ में फिल्म करते हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या धुरंधर के बाद फैंस को एक और शानदार फिल्म देखने को मिलेगी?
पहले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्टिंग पर होगा काम, फिर तय होगी बाकी कास्ट
इस वक्त, प्रोजेक्ट अपने शुरुआती दौर में है, पहले स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट पर काम होगा। फिल्म में बाकी के किरदारों की कास्टिंग पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, स्क्रीनप्ले के बाद ही फिल्म की बाकी चीजों पर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, ये साफ है कि आदित्य धर की ये अपकमिंग फिल्म भी एक ग्रैंड स्केल की फिल्म होगी।
धुरंधर 2 ने की है 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई
रणवीर सिंह की बात करें तो वो ‘प्रलय’ की शूटिंग खत्म होने के बाद ही वो आदित्य धर की इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। प्रलय एक जॉम्बी फिल्म होगी। बता दें, आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक, धुरंधर ने भारत में 840.20 करोड़ (नेट) की कमाई की है। वहीं, धुरंधर: द रिवेंज ने भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन