Aditya Dhar Admits He Was Hesitant To Work With This Dhurandhar Crew Member Says She Was Arrogant And Too Expensive धुरंधर 2 की इस क्रू मेंबर के साथ काम करने से झिझक रहे थे आदित्य धर, बोले- मैं जब उनसे मिला तो..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 की इस क्रू मेंबर के साथ काम करने से झिझक रहे थे आदित्य धर, बोले- मैं जब उनसे मिला तो...

धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्रू मेंबर को लेकर पोस्ट किया और बताया कि वह उनके साथ काम करने से पहले झिझक रहे थे।

Thu, 9 April 2026 03:12 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 की इस क्रू मेंबर के साथ काम करने से झिझक रहे थे आदित्य धर, बोले- मैं जब उनसे मिला तो...

आदित्य धर इन दिनों धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। ना सिर्फ दर्शक या क्रिटिक्स बल्कि इंडस्ट्री के सेलेब्स भी आदित्य की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब आदित्य ने इंस्टाग्राम पर प्रीतिशील सिंह जो कि एक प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट हैं उनको लेकर पोस्ट किया। आदित्य ने कहा कि उन्होंने प्रीतिशील को लेकर नेगेटिव कमेंट्स काफी सुने थे इसलिए वह उनके साथ काम करने में झिझक रहे थे

आदित्य ने क्या कहा उन्हें लेकर

आदित्य ने लिखा, ‘प्रीतिशील, मेरी सर्दानी बहन, पठानकोट से, मेरा शेर। जब मैंने उनका नाम सुना तो सच कहूं कि मैं काफी झिझक रहा था। उनको लेकर काफी ओपीनियन्स थे कि वह काफी एक्सपेन्सिव हैं, घमंडी हैं और वह सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं। इसके बाद मैं उनसे मिला और सब बदल गया। इससे मैंने एक चीज सीखी कि कभी किसी को लेकर सुनी बातों से उनके लिए अपने ओपीनियन मत बनाओ।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सक्सेस का आदित्य धर ने मुकेश को दिया क्रेडिट, बोले- इन्होंने मुझे…

साथ काम करके सच पता चला

आदित्य ने आगे लिखा, ‘मुझे प्रीति को लेकर पता चला कि वह काफी अच्छी आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। हमने साथ में लाइफ को लेकर काफी बातें की हैं, खूब हंसे भी हैं और हर किरदार को लेकर घंटे डिस्कशन किए हैं। कई यादें हैं हमारे बीच जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी।’

प्रीति ने किया मोटिवेट

आदित्य ने लिखा, ‘उनकी आवाज हमेशा आती तो मुझे हमेशा कॉन्फिडेंस देती। वह बोलतीं कि आदित्य तुझे पता नहीं है तू क्या चीज है, तुझे आइडिया भी नहीं है तू क्या करने वाला है। उन्होंने और उनकी टीम ने क्या कमाल किया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद नैशनल अवॉर्ड के लिए तैयार हैं आदित्य धर?

प्रीति को आदित्य ने कहा स्पेशल थैंक्यू

लास्ट में आदित्य ने लिखा, ‘प्रीति, थैंक्यू मेरे साथ खड़े रहने के लिए, मुझपर विश्वास करने के लिए दो मैं खुद में नहीं देख पाया। ये तो अभी हमारी शुरुआत है।’

मुकेश छाबड़ा के लिए भी किया था स्पेशल पोस्ट

बता दें कि इससे पहले आदित्य ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए स्पेशल पोस्ट किया था। मुकेश ने धुरंधर 2 की कास्टिंग की थी। आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुकेश काफी अच्छे कास्टिंग डायरेक्टर हैं। मुकेश ने उनसे पहले धुरंधर 2 को देख लिया था। वह बोलते हैं कि जब वह झिझक रहे थे तब मुकेश ने हिम्मत दिखाई और मुझे ताकत दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 द रिवेंज की सक्सेस के बाद अब आदित्य धर लेंगे ब्रेक

आदित्य यह भी बोलते हैं कि आशा है कि इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में लोग कास्टिंग की फिल्म में महत्वपूर्णता के बारे में समझें। उन्होंने मुकेश को अपना भाई भी बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।