धुरंधर 2 द रिवेंज की सक्सेस के बाद अब आदित्य धर लेंगे ब्रेक, इन फिल्मों को लेकर करेंगे बड़ी तैयारी
धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आदित्य धर अपनी इस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन अब इस बीच आदित्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

आदित्य धर फिलहाल धुरंधर 2 द रिवेंज की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य की बतौर डायारेक्टर धुरंधर दूसरी फिल्म है और इस फिल्म से ही आदित्य ने ना सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्स बल्कि इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स का दिल जीत लिया है। सभी आदित्य के काम की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस सक्सेस के बाद वह ब्रेक लेने वाले हैं।
ब्रेक लेना चाहते हैं आदित्य
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य जिन्होंने धुरंधर के दोनों पार्ट के लिए 3 साल काम किया, वह अब ब्रेक लेना चाहते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अब उनकी अगली फिल्म और बड़ी होने वाली है।
रणवीर के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं आदित्य
रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि आदित्य दोबारा रणवीर के साथ काम करना चाहते हैं और इस बार मौर्य साम्राज्य के संस्थापक पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा के लिए। आदित्य पिछले साल से रणवीर के साथ इस पर डिस्कस कर रहे हैं।
वैसे रणवीर पहले भी कई बार हिस्टोरिकल फिल्मों में काम कर चुके हैं जैसे पद्मावत, बाजीराव मस्तानी तो अगर वह ये फिल्म करते हैं तो परफेक्ट ही करेंगे।
आदित्य की अपकमिंग फिल्में
वहीं आदित्य की अपकमिंग फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा भी है। फिल्म बजट के दिक्कत की वजह से थोड़ी रुकी हुई है। हालांकि धुरंधर 2 से हुए प्रॉफिट के बाद अब द इम्मोर्टल अश्वत्थामा पर काम हो सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि आदित्य एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भी बना रहे हैं, हालांकि इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आई है।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 द रिवेंज की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 959.37 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इस मूवी ने 1523.58 करोड़ की कमाई की। वहीं पहले पार्ट ने 1,307.35 वर्ल्डवाइड कमाई की थी।
भूत बंगला की रिलीज डेट टली
बता दें कि धुरंधर 2 की सक्सेस को देखते हुए अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एकता कपूर जो फिल्म की प्रोड्यूसर हैं उन्होंने खुद बताया कि धुरंधर 2 को पसंद किया जा रहा है और वे भी इससे खुश हैं। हालांकि मूवी डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि दोनों फिल्मों को अपना-अपना स्पेस देना चाहिए। यही वजह है कि भूत बंगला जो पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब 16 अप्रैल को रिलीज होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन