आदित्य धर ने खुद को बताया विराट कोहली का फैन, अंडर 19 के दिनों से कर रहे हैं पसंद, अनुष्का को ऐसे कहा थैंक्यू
विराट कोहली से तारीफ पाने के बाद आदित्य धर ने खूबसूरत रिप्लाई दिया है। क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले आदित्य ने खुद को विराट का फैन बताया। अनुष्का से मिली तारीफ पर उन्होंने एक्ट्रेस टैलेंटेड लिखा है। देखिए आदित्य धर का विराट के लिए जवाब।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को दुनियाभर से प्यार मिल रहा है। हाल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी। अब इस पर डायरेक्टर आदित्य धर जा जो जवाब आया है उसने विराट फैंस का दिल खुश कर दिया होगा। आदित्य ने खुद को विराट का फैन बताया। वहीं अनुष्का के टैलेंट की खूब तारीफ की। डायरेक्टर को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर ने उनके काम की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट पर जवाब देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
आदित्य ने खुद को विराट का फैन बताया
दरअसल, हाल में धुरंधर 2 देखने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसे खास फिल्म बताया था। विराट ने तो लिखा था कि उन्होंने ऐसा अनुभव पहले किसी इंडियन फिल्म के लिए नहीं किया। अब विराट के पोस्ट पर जवाब देते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘वाओ मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये हो रहा है। विराट, ये सच में मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अंडर 19 वर्ल्डकप से आपका फैन रहा हूं। पीढ़ियों में एक बार होने वाले शो को देखना शानदार था। इस तरह का प्यार मिलना अलग महसूस करवा रहा है। जिस तरह आप देश को लेकर चलते हो ये हमें इंस्पायर करता है। हम अपनी फिल्मों के जरिए इंडिया को प्राउड करने की हमेशा कोशिश करेंगे, चाहे कितनी भी छोटी कोशिश क्यों न हो’।

अनुष्का को ऐसे कहा थैंक्यू
आगे आदित्य ने अनुष्का को भी जवाब देते हुए लिखा, आप जैसे टैलेंटेड शख्स से तारीफ सुनकर सच में खुश हूं। आपका बहुत शुक्रिया। आप जैसे टैलेंटेड शख्स से तारीफ सुनकर सच में खुश हूं। आपका बहुत शुक्रिया। ये हमें और कुछ बढ़ा करने के लिए इंस्पायर करता है’। खास बात ये है कि डायरेक्टर आदित्य धर पहले खुद भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे और क्रिकेट खेलते थे। बाद में उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई।
विराट ने फिल्म देखने के बाद कही थी ये बात
बता दें, विराट कोहली ने अपने आईपीएल के ब्रेक के दौरान पत्नी अनुष्का के साथ धुरंधर 2 देखी। एक्टर ने फिल्म देखने के बाद खास पोस्ट शेयर किया जिसने आदित्य धर को हैरान कर दिया। विराट ने लिखा था कि आदित्य धर ने शानदार फिल्म बनाई है। उन्हें 4 घंटे का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने पहले ऐसी कोई इंडियन फिल्म को देखकर ऐसा महसूस नहीं किया था। ये फिल्म शुरू से अंत तक सीट से बांधे रखती है। वहीं अनुष्का ने रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी के साथ फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की थी।
बॉक्स ऑफिस
बता दें, आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक कुल 1,024।01 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। आज फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन