Aditya Dhar Dhurandhar finds support from pakistani Journalist And ex Karachi mayor Arif Aajakia on Lyari portrayal Said 'धुरंधर' में जो दिखाया गया है वो सब सच...', पूर्व मेयर का शॉकिंग दावा कहा- मैं उस दौर में मौजूद था, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' में जो दिखाया गया है वो सब सच...', पूर्व मेयर का शॉकिंग दावा कहा- मैं उस दौर में मौजूद था

आदित्य धर की इस फिल्म पर लगातार 'प्रोपेगैंडा फिल्म' होने के आरोप लग रहा। यही नहीं प्रकाश राज और ध्रुव राठी जैसे कई लोगों ने भी आदित्य धर की इस फिल्म की आलोचना की है। वहीं, अब इन सबके बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार और कराची के पूर्व मेयर के दावे ने सभी को हैरान कर दिया।

Mon, 1 June 2026 07:39 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' में जो दिखाया गया है वो सब सच...', पूर्व मेयर का शॉकिंग दावा कहा- मैं उस दौर में मौजूद था

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। इस फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, वहीं, दूसरी तरफ आदित्य धर की इस फिल्म पर लगातार 'प्रोपेगैंडा फिल्म' होने के आरोप लग रहा। यही नहीं प्रकाश राज और ध्रुव राठी जैसे कई लोगों ने भी आदित्य धर की इस फिल्म की आलोचना की है। वहीं, अब इन सबके बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार और कराची के पूर्व मेयर के दावे ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने दावा किया है कि 'धुरंधर' में दिखाई गई सभी घटनाएं पूरी तरह से सच हैं और वह खुद उनके गवाह हैं।

पाकिस्तानी पूर्व मेयर के दावों ने किया हैरान

दरअसल, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और कराची के पूर्व मेयर आरिफ अजाकिया, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के सपोर्ट में सामने आए हैं। आरिफ ने टॉक जर्नलिज्म नाम के इवेंट के दौरान यह दावा किया कि 'धुरंधर' में जिस वक्त की घटनाएं दिखाई गई हैं, वह उस वक्त ल्यारी में ही थे और वहीं पले-बढ़े। आरिफ अजाकिया का वीडियो ANI ने शेयर किया है, जो चर्चा में है। इस वीडियो के सामने आते ही 'धुरंधर' को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताने वालों की बोलती बंद हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम इंटीमेट सीन में बार-बार कट बोलने के बाद भी करती रहीं किसिंग सीन

'धुरंधर' में जो दिखाया गया वह सच था

आरिफ अजाकिया के वायरल हो रहे वीडियो में वह अपने निजी अनुभवों और राजनीतिक पृष्ठभूमि दोनों के एक्सपीरियंस से कहा, 'मैं कराची के एक शहर का मेयर था, उस समय मेयर चुना गया था जब धुरंधर का काम पूरा हो गया था। मैं ल्यारी में पैदा हुआ और पला-बढ़ा, इसलिए मुझे पता था कि जो कुछ भी दिखाया गया वह सच था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'है जवानी तो….' के लिए 'धुरंधर' एक्टर को मिली सबसे कम फीस,वरुण ने वसूली मोटी रकम

'मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं'

आरिफ ने बातचीत के दौरान अपने परिवार की जड़ों के बारे में भी बात करते हुए कहा, 'मैं कराची में पैदा हुआ था, लेकिन मेरे माता-पिता जूनागढ़, गुजरात में पैदा हुए थे। मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' को धूल चटा रही 'ब्लास्ट', संडे को मचाया बवाल

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के ल्यारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।