Blast Box Office Collection Day 4 Arjun Sarja action entertainer Earn 6 Cr On Sunday Amid Drishyam 3 Karuppu Blast Box Office Day 4: 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' को धूल चटा रही अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट',संडे को मचाया बॉक्स ऑफिस पर बवाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Blast Box Office Day 4: 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' को धूल चटा रही अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट',संडे को मचाया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

'ब्लास्ट' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

Mon, 1 June 2026 06:53 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Blast Box Office Day 4: 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' को धूल चटा रही अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट',संडे को मचाया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

Blast Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लास्ट' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अर्जुन सरजा के फैंस को उनकी फिल्म 'ब्लास्ट' के रिलीज का अर्जुन के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'ब्लास्ट' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की इस लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर 'ब्लास्ट' ने थिएटर में अब बवाल मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में फिल्म ने पहले वीकेंड जमकर कमाई की। 'ब्लास्ट' के पहले संडे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अर्जुन की मूवी ने अब तक कितना कमा लिया है।

संडे को 'ब्लास्ट' ने लगाई दहाड़

डेब्यूटेंट सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 'ब्लास्ट' में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को 1,022 शो में रिलीज किया गया था। फिल्म ने कुल 26 परसेंट की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें तमिलनाडु इसका सबसे मजबूत मार्केट बनकर उभरा। AGS एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी इस फिल्म ने अपने एक्शन सीक्वेंस, दिलचस्प कहानी और अर्जुन सरजा की कॉलीवुड में बड़ी वापसी के लिए ध्यान खींचा है। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' के ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म के पहले संडे को कमाई में गजब उछाल आया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'ब्लास्ट' ने रविवार को भारत में 6.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ऐसे में 'ब्लास्ट' का अबतक का कलेक्शन भारत में 13.95 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कमाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयुष्मान की फिल्म ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का अपना ही रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन

डे वाइज देखें 'ब्लास्ट' का कलेक्शन

डे 11.25 करोड़ रुपये
डे 22.15 करोड़ रुपये
डे 34.55 करोड़ रुपये
डे 46.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन13.95 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम इंटीमेट सीन में बार-बार कट बोलने के बाद भी करती रहीं किसिंग सीन

ब्लास्ट मूवी: ऑडियंस का रिस्पॉन्स

फिल्म में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं, साथ ही विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिदंबरम, पवन, दिलीपन, विनोद सागर और बाला हसन आर जैसे दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर 'ब्लास्ट' को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। 'ब्लास्ट' में नेटिजन्स ने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और अर्जुन सरजा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। बात दें कि 'ब्लास्ट' की कहानी एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया जाता है, जो आखिर में एक बेरहम गैंग के साथ खतरनाक लड़ाई में उलझ जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'तारक मेहता' की एक्ट्रेस का शॉकिंग दावा, IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

अर्जुन सरजा की मूवी 'ब्लास्ट' का रिलीज के साथ ही सूर्या की फिल्म 'करुप्पू', रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'से सामना हुआ। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'ब्लास्ट' शानदार कमाई कर रही है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।