1/8Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: फिल्म निर्माता डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी है। इस फिल्म में डेविड धवन के बेटे एक्टर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन सबके बीच फैंस 'है जवानी तो इश्क होना है' के स्टार्स की फीस जानने के लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस फिल्म के कलाकारों की फीस पर...

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एशियननेट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस ली है।

खबरों के मुताबिक, मृणाल ठाकुर मूवी में बानी के रोल में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए मृणाल ने 5 करोड़ रुपये की फीस ली है।

खबरों के मुताबिक, फिल्म में मेन फीमेल रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को 4 करोड़ रुपये मिले हैं।

मौनी रॉय फिल्म के ट्रोलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एशियननेट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 1.50 करोड़ रुपये फीस के रूप में मिले।

खबरों के मुताबिक, 'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी को फिल्म के लिए 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे भी 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

बता दें कि 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का बजट कथित तौर पर 55 करोड़ रुपय बताया जा रहा है। वहीं ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में बनी है क्योंकि ये डेविड धवन द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म है। इस मूवी के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की है।
