'आखिर में यही हाल होता है...', 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय का बदला ऐसा हुलिया, पहचानना हुआ मुश्किल
1990 में रिलीज हुई आशिकी, हिंदी सिनेमा के म्यूजिकल रोमांस जॉनर में एक अहम मोड़ बनी हुई है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म राहुल और अनु की प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिनके किरदार राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने निभाए थे।

साल 1990 में आई 'आशिकी' एक ऐसी फिल्म थी, जो न सिर्फ दौर में बल्कि आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी हिट रहे। इस फिल्म में राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। 'आशिकी' इन दोनों स्टार्स के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। ऐसे में अब 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहुल के बदले हुए लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
वर्सोवा में नए लुक में दिखे राहुल, फैंस हुए शॉक्ड
एक्टर राहुल रॉय को मुंबई के वर्सोवा में देखा गया। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मं राहुल एक भारी बैकपैक और भारी सामान के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्रीम रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। लंबे बालों के साथ राहुल अपने पुराने फिल्मी अवतार से बिल्कुल अलग दिख रहे थे, फिर भी उनका वही शांत और प्यारा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है, जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया था।
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
राहुल रॉय के लंबे बालों ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके इस लुक ने जहां एक तरफ फैंस को हैरान किया, वहीं, कई फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। राहुल रॉय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन ये ऐसे रोड पर क्या कर रहे हैं और उनके बैग में क्या है?' एक लिखता है, 'मैं तो एक सेकंड के लिए इन्हें पहचान ही नहीं पाया।' एक ने लिखा, 'इतने लंबे बाल को मेरे भी नहीं हैं।' एक ने पूछा, 'आशिकों का आखिर में यही हाल होता है।'
आशिकी के बारे में
1990 में रिलीज हुई आशिकी, हिंदी सिनेमा के म्यूजिकल रोमांस जॉनर में एक अहम मोड़ बनी हुई है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म राहुल और अनु की प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिनके किरदार राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने निभाए थे। कहानी की शुरुआत एक पुलिस स्टेशन में उनकी अचानक हुई मुलाकात से होती है, फिर उनका रोमांस परवान चढ़ता है, और जब वे अपने-अपने सपनों को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कास्ट की बात करें तो इसमें दीपक तिजोरी, अवतार गिल, रीमा लागू, जावेद खान जैसे कलाकार अहम किरदार में शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन