Kishore Kumar took revenge for RD Burmans insult, changed the lyrics किशोर कुमार ने ऐसे लिया था आरडी बर्मन की बेइज्जती का बदला, गाने के लिरिक्स में गा दिया प्रोड्यूसर का ताना
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकिशोर कुमार ने ऐसे लिया था आरडी बर्मन की बेइज्जती का बदला, गाने के लिरिक्स में गा दिया प्रोड्यूसर का ताना

किशोर कुमार ने ऐसे लिया था आरडी बर्मन की बेइज्जती का बदला, गाने के लिरिक्स में गा दिया प्रोड्यूसर का ताना

किशोर कुमार और आरडी बर्मन की जोड़ी ने कई फिल्मों में शानदार गाने दिए हैं। काम के अलावा भी दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था। यहां तक कि एक बार किशोर कुमार आरडी बर्मन की बेइज्जती बर्दाश नहीं कर पाए और उन्होंने एक गीत में ही अपना गुस्सा निकाल दिया। वो गाना आज तक उसी लिरिक्स के साथ सुना जाता है। 

Usha ShrivasSat, 30 Aug 2025 03:16 PM
1/8

किशोर कुमार और आरडी बर्मन

आर डी बर्मन और किशोर कुमार की जोड़ी ने हिंदी फिल्मों को सबसे खूबसूरत गीत दिए। उनकी हिट लिस्ट में 'भीगी भीगी रातों में', 'ये शाम मस्तानी', 'एक अजनबी हसीना से, 'तुम आ गए हो नूर आ गया है', 'एक चतुर नार' जैसे गीत शामिल है।

2/8

गीत

किशोर कुमार और आरडी बर्मन की जोड़ी ने अधिकतर गीत राजेश खन्ना के लिए गाए और ज्यादातर सुपरहिट रहे। लेकिन एक बार एक प्रोड्यूसर ने आरडी बर्मन की बार-बार बेइज्जती कर दी जो किशोर कुमार से बर्दाश नहीं हुआ।

3/8

आपकी कसम

दरअसल, 1974 में आई राजेश खन्ना की फिल्म ‘आपकी कसम’ के लिए आरडी बर्मन ने म्यूजिक तैयार किया किया था। इस फिल्म के गीत के लिए आरडी बर्मन ने प्रोड्यूसर जय ओम प्रकाश से 50 हजार अधिक मांग लिए।

4/8

पंचम ने 50 हजार खर्च करवा दिए

पहले तो प्रोड्यूसर ने ये बजट अप्रूव नहीं किया। लेकिन जब मान गए तो हर थोड़ी देर में आरडी बर्मन को ताना मारने लगे। प्रोड्यूसर हर थोड़ी देर में सबके सामने आरडी बर्मन को ताना मारते हुए कहते, ‘पंचम ने 50 हजार खर्च करवा दिए’। इन तानों से पंचम दा बेहद निराश होते। लेकिन वो चुप रहे।

5/8

लिरिक्स

ये बात जब किशोर कुमार को पता चली तो पहले तो वो निराश हुए। लेकिन बाद में उन्होंने भी एक प्लानिंग कर दी। उन्होंने गाने के अंत में लिरिक्स में ही प्रोड्यूसर का ये ताना जोड़ दिया और अब भी वो गाने का हिस्सा है।

6/8

50 हजार का ताना

दरअसल, राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माए फिल्म ‘आपकी कसम’ के गाने ‘जय जय शिव शंकर’ के गीत के लिए प्रोड्यूसर ने 50 हजार का ताना मारा था। तो इस लाइन को ही गाने का हिस्सा बना दिया गया।

7/8

बजाओ रे बजाओ ईमानदारी से बजाओ

किशोर कुमार के गाए हुए गाने ‘जय जय शिव शंकर’ के गाने के अंत में प्रोड्यूसर का ताना भी है। गाने के अंत में किशोर कुमार कहते हैं ‘अरे बजाओ रे बजाओ ईमानदारी से बजाओ 50 हजार खर्चा कर दिए। बजाओ रे बजाओ ईमानदारी से बजाओ 50 हजार खर्चा करा दिए’।

8/8

आज भी गाने का हिस्सा

जब ये गाना स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ तो सभी हैरान थे। हालांकि, गाने के इस हिस्से को हटाया नहीं गया। अंत में ये लाइन सुनाई देती है।