Ranveer Singh Ghost Look in Dhurandhar 2 was Not VFX or CGI BTS Video Shows the Truth VFX नहीं था 'धुरंधर-2' में रणवीर का घोस्ट लुक, BTS वीडियो देखकर फैंस कर रहे बैटमैन से तुलना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

VFX नहीं था 'धुरंधर-2' में रणवीर का घोस्ट लुक, BTS वीडियो देखकर फैंस कर रहे बैटमैन से तुलना

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर-2 से रणवीर सिंह का घोस्ट लुक काफी चर्चा में रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि उनका यह लुक VFX की देन नहीं था। अब एक BTS वीडियो में दिखाया गया है कि उन्हें किस तरह तैयार किया गया।

Sun, 22 March 2026 06:54 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
VFX नहीं था 'धुरंधर-2' में रणवीर का घोस्ट लुक, BTS वीडियो देखकर फैंस कर रहे बैटमैन से तुलना

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म कई वजहों से चर्चा में है और इनमें से एक वजह है इसमें रणवीर सिंह का लुक। फिल्म में रणवीर सिंह के कई लुक हैं और इसमें उनका घोस्ट लुक भी काफी चर्चा में रहा है। एक सीक्वेंस में रणवीर सिंह को 'परछाइयों से जन्मे भूत' के तौर पर दिखाया गया है। फैंस अब तक यही मान रहे थे कि यह भयानक लुक CGI की मदद से तैयार किया गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने एक BTS वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह लुक यह असल में प्रोस्थेटिक मेकअप का कमाल था।

VFX नहीं था फिल्म में रणवीर सिंह का यह लुक

फिल्म में रणवीर के इस खौफनाक लुक को तैयार करने का क्रेडिट मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील को जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह को बहुत ही धैर्य के साथ घंटों तक बैठकर अपना मेकअप करवाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्टिस्टों की एक पूरी टीम उनके चेहरे पर रंगों और परतों की मदद से एक डरावना चेहरा तैयार कर रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जब दिमाग थक जाता है, तो भ्रम अपनी कहानियों को उन रंगों में रंगता है जिन पर आप यकीन करना चाहते हैं। फिल्म में यह सीन तब आता है जब रणवीर का बचपन का दोस्त नशे की लत में होता है और उसे रणवीर एक साये की तरह दिखने वाले भूत के तौर पर नजर आने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयुष्मान ने रणवीर को बताया बॉलीवुड का लॉयन! बोले- 3 दिन तक नहीं उतरा खुमार!

फैंस कर रहे हैं 'धुरंधर-2' की बैटमैन से तुलना

यह बीटीएस वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने लिखा है कि उन्हें यह वीडियो बिलकुल भी असली नहीं लगा था। उन्हें पूरे वक्त यही लग रहा था कि आदित्य धर ने रणवीर सिंह का यह लुक वीएफएक्स या सीजीआई की मदद से तैयार किया होगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- क्या वाकई यह CGI नहीं था? वहीं एक अन्य यूजर ने इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म 'बैटमैन बिगिन्स' के एक डरावने सीन से की। फैंस रणवीर सिंह और आदित्य धर समेत मेकअप टीम के डेडिकेशन की तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि बिना VFX के इतने डरावने दिख सकते हैं।

क्यों धुरंधर-2 ने दिलाई फैंस को राहत की सांस

मालूम हो कि धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है और स्टार्स भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को आयुष्मान खुराना, एस. एस. राजामौली, राम चरण, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों से भी खूब तारीफें मिली है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन 145 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था। महज चार दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। इस रिकॉर्ड तोड़ मूवी के बाद अब दर्शक इस तरह की और फिल्मों की उम्मीद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिरकार बॉलीवुड साउथ के सिनेमा की कोशिश करता नजर आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।