बॉलीवुड के आइकॉनिक पुलिस ऑफिसर्स को उनकी वर्दी की शान, ताकतवर डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन के लिए आज भी इनके फैंस पसंद करते हैं।

शाहरुख खान ने इस फिल्म में विक्रम राठौड़ नाम के एक दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो अपने स्टाइलिश लुक, शानदार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ। उनका साउथ स्टाइल पुलिस लुक, सफेद बालों और बंधे हुए सिर के साथ काफी चर्चित रहा। उनका आइकॉनिक डायलॉग "बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर।" लोगों को खूब पसंद आया

अजय देवगन ने इस फिल्म में बाजीराव सिंघम नाम के एक ईमानदार और निडर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, जबरदस्त एक्शन और रोहित शेट्टी के स्टाइलिश डायरेक्शन ने इस किरदार को सुपरहिट बना दिया।

सलमान खान ने चुलबुल पांडे के रूप में एक स्टाइलिश, मज़ाकिया लेकिन सख्त पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो अपने बेल्ट घुमाने वाले अंदाज़ और मज़ेदार पंचलाइन डायलॉग्स के लिए मशहूर हुआ।

अक्षय कुमार ने वीर सूर्यवंशी के रूप में एक दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है। उनका एक्शन, पुलिस की सख्त छवि और दमदार डायलॉग्स ऑडियंस को बहुत पसंद आए। एक्टर ने फिल्म राउडी राठौर में भी यादगार पुलिस का किरदार निभाया था।

रणवीर सिंह ने इस फिल्म में संग्राम भालेराव नाम के एक भ्रष्ट लेकिन दिलचस्प पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जो बाद में सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। उनकी एनर्जी, कॉमिक टाइमिंग और दमदार डायलॉग्स ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया।

अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया, जिसने उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बना दिया। उनकी गहरी आवाज, सख्त पुलिस छवि और दमदार डायलॉग आज भी क्लासिक माने जाते हैं। ये किरदार अमर हो गया।

आमिर खान ने इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत का किरदार निभाया, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच उलझा हुआ है। यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें उनका गहरा और इमोशनल एक्टिंग इस किरदार को बेहद खास बना देता है। इसके अलावा वो फिल्म सरफरोश में भी पुलिस की भूमिका में थे।
