7 Interesting Facts of Shahid Kapoor Highest Earning Film Padmaavat शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को लेकर हुआ था बवाल, मूवी के बारे में जानें 7 दिलचस्प फैक्ट्स, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को लेकर हुआ था बवाल, मूवी के बारे में जानें 7 दिलचस्प फैक्ट्स

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है। ओ रोमियो की चर्चा के बीच हम आपको शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पद्मावत से जुड़े 7 दिलचस्प फैक्ट्स बता रहे हैं। 

Sun, 15 Feb 2026 03:15 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को लेकर हुआ था बवाल, मूवी के बारे में जानें 7 दिलचस्प फैक्ट्स

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। ओ रोमियो की चर्चा के बीच हम आपको शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में 7 दिलचस्प फैक्ट्स बता रहे हैं।

2018 में रिलीज हुई थी शाहीद की ये फिल्म

शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है पद्मावत। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए थे। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

फिल्म का बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का बजट 215 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 360.89 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

फिल्म से जुड़े 7 दिलचस्प फैक्ट्स

  1. विवादों में थी फिल्म, सेट पर हुई थी तोड़फोड़: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर से ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़, राजपूत रानी पद्मावती को गलत तरीके से दिखाने और अलाउद्दीन खिलजी के साथ कथित रोमांटिक ड्रीम सीक्वेंस (सपना) के दावों के कारण बवाल हुआ था। इसी वजह से 2017 में दो बार फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार तोड़फोड़ड जयपुर के जयगढ़ किले में करणी सेना ने की थी। उस दौरान संजय लीला भंसाली को तोड़फोड़ करने वालों ने थप्पड़ भी मारा था। दूसरी बार महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सेट में आग लगा दी गई थी, जिससे शूटिंग के कपड़े और सेट जलकर राख हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहिद की 5 बेस्ट फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, कबीर सिंह ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

2. फिल्म का बदला गया था नाम: फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच सेंट्रेल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मेकर्स को फिल्म का नाम बदलने का सुझाव दिया था। पहले फिल्म का नाम पद्मावती था। बाद में, फिल्म के नाम को बदलकर पद्मावत कर दिया गया था।

3. दीपिका नहीं थीं फिल्म के लिए ओरिजनल च्वाइस: इस फिल्म में दीपिका पादुको की खूब तारीफ हुई थी। पर क्या आप जानते हैं संजय लीला भंसाली इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे। ऐश्वर्या राय ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि डायरेक्टर चाहते थे कि मैं पद्मावत करूं, लेकिन वो मेरे लिए खिलजी नहीं ढूंढ पा रहे थे। ऐश्वर्या के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद दीपिका को फिल्म के लिए साइन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विशाल ने ओ रोमियो से पहले क्यों कभी नहीं किया नाना पाटेकर के साथ काम?

4. रणवीर सिंह ने 21 दिनों तक खुद को घर में कर लिया था बंद: रणवीर सिंह ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था।फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि इस रोल में खुद को ढालने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिन के लिए एक घर में बंद कर लिया था। इस दौरान वो किसी से नहीं मिलते थे। सिर्फ खिलजी के बारे में पढ़ते थे और अपने किरदार को लेकर एक्सपेरिमेंट करते थे।

रणवीर सिंह

5. 2016 में शुरू हुआ था प्री-प्रोडक्शन: शाहिद कपूर की इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन साल 2016 नें शुरू हुआ था। फिल्म साल 2017 में रिलीज भी होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले सेंसर बोर्ड ने नए नियम जारी किए थे। उन नियमों के अनुसार डायरेक्टर को सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए फिल्म की रिलीज से 60 दिन पहले उसे सेंसर बोर्ड को जमा करना होगा। इसी वजह से फिल्म को फिल्म 2018 में रिलीज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर शाहिद का जलवा, ओ रोमियो ने इस लिस्ट में बनाई अपनी जगह

6. दीपिका ने 30 किलो का लहंगा पहनकर किया था डांस: दीपिका पादुकोण ने फिल्म के गाने घूमर में 30 किलो का लहंगा पहना था। इतने भारी आउटफिट में दीपिका ने 66 बार घूमर किया (घूमना) था।

दीपिका पादुकोण

7. शाहिद की दूसरी सबसे ज्यादा विवादित फिल्म: पद्मावत को लेकर खूब विवाद हुआ था। सुप्रीम कोर्ट में फिल्म की बैन को लेकर केस भी हुआ था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। ये पहली बार नहीं था जब शाहिद कपूर की किसी फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ था। साल 2016 में आई उड़ता पंजाब फिल्म को लेकर भी खूब बवाल हुआ था। उड़ता पंजाब राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।