5 best malayalam investigation hindi dubbed films, watch free on youtube 5 मलयालम इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा देंगी, एक तो है हॉरर, यूट्यूब पर हिंदी में देखिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

5 मलयालम इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा देंगी, एक तो है हॉरर, यूट्यूब पर हिंदी में देखिए

मलयालम सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कई सालों में छोटे बजट की कई फिल्मों ने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इन फिल्मों की बराबरी कोई और नहीं कर पाया है। अगर आप भी इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो यूट्यूब पर फ्री में देखिए ये 5 फिल्में।

Thu, 22 Jan 2026 01:07 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
5 मलयालम इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा देंगी, एक तो है हॉरर, यूट्यूब पर हिंदी में देखिए

अगर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो फ्री में आपके लिए खास इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्मों का खजाना पड़ा है। अलग भाषाओं की इन फिल्मों को आप हिंदी में भी देख सकते हैं। इन इन्वेस्टीगेशन फिल्मों की कहानी आपको हिलने भी नहीं देगी। सस्पेंस से भरपूर आपके रोगंटे खड़े कर देंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में। एक की कहानी में तो जबरदस्त हॉरर है। वहीं एक ऐसी भी फिल्म है जिसके विलेन को आप अंत तक नहीं पहचान पाओगे।

5 इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर फिल्में जो आपके होश उड़ा देंगी-

7th डे

malayalam investigation films

7th डे भी एक मलयालम फिल्म है। इस फिल्म की कहानी 5 दोस्तों की जो क्रिसमस की रात पार्टी के लिए निकलते हैं और फिर एक एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद इन्हें एक पुलिस ऑफिसर मिलता है जो इन लड़कों की मदद करता है। लेकिन कहानी में एक मर्डर के साथ कई और राज खुलते हैं जो होश उड़ा देते हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ के इन 5 सुपरस्टार्स का बॉलीवुड में हुआ फ्लॉप डेब्यू, एक ने डूबो दिए करोड़ों
ये भी पढ़ें:साउथ की ये एक हीरोइन पड़ी सब पर भारी, सिर्फ आलिया-दीपिका ने बनाई जगह

फॉरेंसिक

malayalam investigation films

साल 2020 में मलयालम फिल्म फॉरेंसिक रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी जवान लड़कियों के मर्डर से जुड़ी हुई है। केस की इन्वेस्टीगेशन शुरू होती है, फॉरेंसिक साइंस लैब इस केस को सुलझाने में मदद करती है। इसी के साथ किरदारों के गहरे राज भी खुलते जाते हैं। शानदार फिल्म है जिसका इसी नाम से हिंदी रीमेक भी बनाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

कोल्ड केस-पुलिस स्टोरी 2 (हिंदी)

malayalam investigation films

साल 2021 में मलयालम फिल्म कोल्ड कास्ट को ऑडियंस ने पसंद किया था। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त की आप सीट से हिल भी नहीं पाओगे। फिल्म की कहानी पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार ACP M सत्यजीत के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में पुलिस को एक आदमी की खोपड़ी केरला के बैकवाटर में मिलती है। पुलिस केस की जांच करती है और हर जांच में कुछ डरावना सामने आता है। ये फिल्म इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर के साथ डरावनी भी है। यूट्यूब पर आप फिल्म को फ्री में देख सकते हैं।

अंजाम पथिरा

malayalam investigation films

अंजाम पथिरा नाम की एक मलयालम साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है जो आपके होश उड़ा देगी। इस फिल्म में एक आदमी बार-बार मर्डर करता है।और बॉडी के साथ न्याय की मूर्ति रख देता है। कहानी का एंड रुला देगा। ये फिल्म यूट्यूब पर हिंदी भाषा में देखी जा सकती है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का नाम है पुलिस स्टोरीका हिंदी डब वर्जन यूट्यूब पर

अदृश्यम

malayalam investigation films

अदृश्यम नाम की एक और मलयालम फिल्म मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक लड़की के गायब होने ले बाद शुरू होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है कर नए राज खुलते जाते हैं। इस फिल्म मो यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।