south superstars gave flop bollywood debut film, ram charan, junior ntr, vijay deverakonda read साउथ के इन 5 सुपरस्टार्स का बॉलीवुड में हुआ फ्लॉप डेब्यू, इस एक ने डूबा दिए थे करण जौहर के करोड़ों, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साउथ के इन 5 सुपरस्टार्स का बॉलीवुड में हुआ फ्लॉप डेब्यू, इस एक ने डूबा दिए थे करण जौहर के करोड़ों

साउथ के इन पांच सुपरस्टार्स की हिन्दू ऑडियंस में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। एक्टर की फिल्मों को पसंद किया गया। कईयों का रीमेक हिंदी में भी बनाया गया। लेकिन जब इन सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो फ्लॉप निकले। फ्लॉप हो गए इनके बॉलीवुड डेब्यू। 

Wed, 21 Jan 2026 01:21 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
साउथ के इन 5 सुपरस्टार्स का बॉलीवुड में हुआ फ्लॉप डेब्यू, इस एक ने डूबा दिए थे करण जौहर के करोड़ों

हिंदी ऑडियंस हमेशा से साउथ सिनेमा और एक्टर्स की फैन रही है। हिंदी में डब, रीमेक साउथ फिल्मों को पसंद किया गया है। गाने जबरदस्त हिट रहे हैं। लेकिन जब बात आई साउथ के इन सुपरस्टार्स के बॉलीवुड डेब्यू की तो वो ऑडियंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। फ्लॉप बॉलीवुड डेब्यू ने इनकी साख पर जरूर असर डाला, लेकिन पॉपुलैरिटी में कमी नहीं आई। आज भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये 5 सुपरस्टार पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

बॉलीवुड में फ्लॉप हुए साउथ के ये 5 सुपरस्टार

चियान विक्रम

south superstars flop bollywood debut

साल 2010 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म रावन आई थी। इस फिल्म से विक्रम ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनका किरदार आईपीएस देव प्रताप सिंह था। रामायण पर आधारित फिल्म का ये किरदार राम से इंस्पायर्ड था। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। विक्रम का बॉलीवुड डेब्यू भी फ्लॉप हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ऐसी फिल्म जिसने बचा लिया अजय देवगन का डूबता करियर, शाहरुख ने कर दी रिजेक्ट
ये भी पढ़ें:जब वी मेट में शाहिद की मां बनीं ये एक्ट्रेस फिल्मी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

राम चरण

south superstars flop bollywood debut

राम चरण तेलुगू फिल्मों के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने इसी स्टारडम की वजह से हिंदी फिल्मों में भी कदम जमाने की कोशिश की। लेकिन एक्टर की पहली फिल्म जंजीर सफल नहीं हुई। ये फिल्म साल 2013 में आई थी। प्रियंका चोपड़ा लीद हीरोइन थीं।

नागा चैतन्य

south superstars flop bollywood debut


साल 2022 में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। इसी फिल्म से नागार्जुन के बेटे साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्होंने कैमियो किया था। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। एक्टर बॉलीवुड फिल्मों में सफर वहीं रुक गया।


विजय देवरकोंडा

south superstars flop bollywood debut

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की सबसे बड़ी फिल्म में से एक लाइगर बनाई थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे उनकी हीरोइन थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पर 100 से 125 करोड़ का खर्च आया था। कमाई हुई थी सिर्फ 60 से 80 करोड़ के बीच। विजय देवरकोंडा का ग्रैंड डेब्यू फ्लॉप हो गया।

जूनियर एनटीआर

south superstars flop bollywood debut

जूनियर एनटीआर साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हिंदी फिल्म ऑडियंस भी एक्टर के काम को पसंद करती आई है, नॉर्थ में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू इतना बड़ा फ्लॉप साबित होगा। एनटीआर को ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 में देखा गया था। उम्मीद थी कि दो बड़े सुपरस्टार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिला देगी। लेकिन फ्लॉप साबित हुई। इसी के साथ एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू भी फ्लॉप हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।