1999 Manoj Bajpayee crime drama thriller Film Flop won national award 7 7 IMDb rating shool 1999 में आई इस क्राइम ड्रामा फिल्म के नाम है एक नेशनल अवॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

1999 में आई इस क्राइम ड्रामा फिल्म के नाम है एक नेशनल अवॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

आज हम आपको 1999 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म को एक नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आए थे। 

Thu, 5 March 2026 02:43 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
1999 में आई इस क्राइम ड्रामा फिल्म के नाम है एक नेशनल अवॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

अगर आप अच्छी क्राइम ड्रामा हिंदी फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको मनोज बाजपेयी की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन आज इस फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म के नाम एक नेशनल अवॉर्ड भी है।

छोटे रोल्स निभाते नजर आए राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है शूल। फिल्म में मनोजा बाजपेयी, रवीना टंडन, यशपाल शर्मा, विरेंद्र सक्सेना, गणेश यादव और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार नजर आए थे। शूल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव भी छोटे-छोटे रोल्स निभाते नजर आए हैं। राजपाल यादव एक कुली की भुमिका में दिखे हैं तो वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक वेटर की भूमिका में नजर आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड की वो फिल्म जिसपर जमकर हुआ था बवाल, जीते थे 44 अवॉर्ड्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव

अनुराग कश्यप ने लिखी है फिल्म की कहानी

शूल एक कॉप क्राइम फिल्म है। इस फिल्म को ईश्वर निवास ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म के लेखकों के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी अनुराग कश्यप, ईश्वर निवास और राम गोपाल वर्मा ने लिखी है। कहानी लिखने के साथ-साथ राम गोपाल वर्मा फिल्म के एक प्रोड्यूसर भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किंग में नजर आएगी 70 पर्सेंट इंडस्ट्री, शाहरुख खान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

शूल का बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, शूल का बजट 5 करोड़ था। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 8.45 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन फिल्म ने एक नेशनल अवॉर्ड जीता था।

शूल

फिल्म ने जीता है नेशनल अवॉर्ड

IMDb के मुताबिक, शूल के लिए राम गोपाल वर्मा और नितिन मनमोहन को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसरे अलावा मनोज बाजपेयी को फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म चलवाने के लिए गिड़गिड़ाए थे मनोज, कहा- काम सिर्फ एक्टिंग पर खत्म नहीं होता

जूही चावला थीं फिल्म के लिए पहली पसंद

आईएमडीबी के मुताबिक, रवीना टंडन से पहले जूही चावला को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन जूही चावला को चोट लग गई थी जिसके बाद फिल्म में रवीना टंडन को कास्ट किया गया। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी का स्पेशल अपीरियंस था। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक ‘आई हूं यूपी-बिहार लूटने’ भी इस फिल्म का गाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।