2018 Controversial Film 44 Awards IMDb rating 7 1 shahid kapoor ranveer singh and deepika padukone padmaavat बॉलीवुड की वो फिल्म जिसपर जमकर हुआ था बवाल, जीते थे 44 अवॉर्ड्स
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड की वो फिल्म जिसपर जमकर हुआ था बवाल, जीते थे 44 अवॉर्ड्स

बॉलीवुड की वो फिल्म जिसपर जमकर हुआ था बवाल, जीते थे 44 अवॉर्ड्स

आज हम आपको साल 2018 में आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बहुत बवाल के बाद रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने 44 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। 

Harshita PandeyFri, 20 Feb 2026 09:04 PM
1/7

2018 में रिलीज हुई थी फिल्म

आज हम आपको साल 2018 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे 44 अवॉर्ड्स मिले थे। इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का तगड़ा विरोध हुआ था।

2/7

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

3/7

पद्मावत

अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है पद्मावत। फिल्म 25 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

4/7

फिल्म का हुआ था विरोध

फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का कड़ा विरोध हुआ था। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में हाथापाई तक हुई थी। फिल्म पर रानी पद्मावती की छवि खराब करने का आरोप था।

5/7

ब्लॉकबस्टर थी फिल्म

फिल्म का विरोध भले ही हुआ हो, लेकिन ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म का बजट 215 करोड़ था। वहीं, भारत में फिल्म ने 360.89 करोड़ की कमाई की थी।

6/7

जीते थे 44 अवॉर्ड्स

आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म को छोटे-बड़े अवॉर्ड्स मिलाकर कुल 44 अवॉर्ड्स मिले थे। इन अवॉर्ड्स की लिस्ट में तीन नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं।

7/7

रणवीर सिंह

ये फिल्म संजय लीला भंसाली की बेस्ट फिल्मों में से एक है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.1 है।