1988 की वो फिल्म जिसने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, एक चूक से नाना पाटेकर के पेट में घुस गई थी चाकू
Bollywood Kissa: आज हम आपको साल 1988 की उस कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके सेट पर नाना पाटेकर को चाकू लग गई थी। लोगों को लगा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। बाद में लोगों ने ध्यान दिया कि उन्हें सच में चाकू लगी है।

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें आज की डेट में कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म जिसमें एक 12 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसी फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर के साथ एक हादसा हो गया था। नाना पाटेकर को सेट पर एक्टिंग के दौरान चाकू लग गई थी।
क्या है 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है सलाम बॉम्बे। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म 1 घंटे 35 मिनट लंबी है। फिल्म में नाना पाटेकर, अमृत पटेल, शफीक सैयद, रघुबीर यादव और चंदा शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे।

जब सेट पर नाना पाटेकर को लग गई थी चाकू
अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको फिल्म का क्लाइमेक्स जरूर याद होगा। फिल्म के क्लाइमेक्स में नाना पाटेकर के किरदार को शफीक सैयद का किरदार कृष्णा चाकू मारता है। उस वक्त शफीक सैयद की उम्र 12 साल के आसपास थी। फिल्म में जब कृष्णा नाना पाटेकर को चाकू मारता है उस वक्त दरअसल हुआ यूं कि नाना पाटेकर के सच में चाकू लग गई थी। नाना पाटेकर खुद अपने एक पुराने इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र कर चुके हैं।
नाना पाटेकर ने बताया था कि सीन के लिए उनके पेट के आसपास टायर बांधा गया था। चाइल्ट आर्टिस्ट को वहीं पर चाकू मारना था, लेकिन जब चाइल्ड आर्टिस्ट ने चाकू मारा तो वो चाकू टायर के आरपार होकर उनके पेट में जा लगा। नाना पाटेकर के खून बहने लगा, लेकिन नाना ने सीन जारी रखा। लोगों को लगा नाना एक्टिंग कर रहे हैं, वहां खड़े लोग कहने लगे कि नाना क्या कमाल की एक्टिंग कर रहे हैं। बाद में लोगों को पता चला कि नाना पाटेकर को सच में चाकू लगी जिसके बाद उनका इलाज किया गया।

सलाम बॉम्बे की आईएमडीबी रेटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलाम बॉम्बे का बजट 20 लाख था। वहीं, फिल्म ने 45 लाख की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.9 है। फिल्म को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म 1989 ने जीते तीन नेशनल अवॉर्ड्स
सलाम बॉम्बे ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं। फिल्म एक्टर शफीक सैयद को बेस्ट चाइल्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड (1989) मिला था। मीरा नायर को बेस्ट रीजनल फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा, बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी इस फिल्म को मिला था। इस फिल्म के नाम एक और खास रिकॉर्ड है। मदर इंडिया के बाद ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन