border 2 ott release date out, read when and where to watch sunny deol film सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें

सनी देओल को फिल्म बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट की डिटेल सामने आई है। इस फिल्म को घर बैठे देखने के इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए बड़ी खबर है। जल्द बॉर्डर 2 आप OTT पर देख सकते हैं। जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म।

Tue, 3 Feb 2026 11:06 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 ऑडियंस के लिए सफल साबित हो रही है। फिल्म में 1971 की बसंतर वॉर को दिखाया गया है। मेकर्स ने 1997 की बॉर्डर और म्यूजिक का जादू फिर से चलाने की कोशिश की है। खबरों में बनी इस फिल्म की अब OTT रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। 23 जनवरी 2026 को थिएटर पर रिलीज हुई ये फिल्म मार्च मेंOTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट

सिनेमा देखने वालों के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने वाला है। फेस्टिवल्स के बीच थिएटर और OTT पर धमाका होने वाला है। सनी देओल की बॉर्डर 2 भी 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। वहीं 19 मार्च को थिएटर में इस साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और यश स्टारर टॉक्सिक के बीच ये क्लैश याद रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए क्या है सनी देओल और अक्षय खन्ना की नई फिल्म इक्का की कहानी?
ये भी पढ़ें:इक्का: सनी देओल को कोर्टरूम में टक्कर देंगी तिलोत्तमा,अक्षय खन्ना फिर बने विलेन

बॉर्डर 2 की अब तक की कमाई

बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की। लेकिन दूसरे हफ्ते तक फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखी गई है। हालांकि फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने पहले ही हफ्ते में 224 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म कुल 286 करोड़ ही जोड़ पाई। आने वाले दिनों में फिल्म की नेट कमाई 300 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद जताई गई है।

सनी देओल करेंगे घातक 2 में काम

बता दें, सनी देओल की गदर 2 और बॉर्डर 2 के बाद अब घातक 2 के बनाए जाने की खबर सामने आई थी। हाल में बताया गया था कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म घातक 2 की कहानी सुनाने के लिए सनी देओल के पास मनाली तक पहुंच गए थे। हालांकि, एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ने फैसला क्या लिया है इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।