पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने मांगी 10 करोड़ की एलिमनी, बोलीं- शादी के नाम से ही डर लगने लगा है
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता तलाक तक आ पहुंचा है। इस बीच ज्योति ने बताया कि 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने के पीछे उनकी स्ट्रैटेजी क्या थी।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्याेति सिंह ने इंटरव्यू दिया है। ज्योति ने माना कि उन्हाेंने पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी स्पष्ट किया। ज्याेति ने कहा, ‘उन्होंने हमेशा कोर्ट में यही कहा है कि उन्हें मेरे साथ नहीं रहना है। तो मैंने पहले उनसे 3 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि, वो राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैं 50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं दूंगा।’ (ये भी पढ़ें: जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है)
फिर क्या हुआ?
ज्योति ने सूर्या भाई को दिए इंटरव्यू में आगे कहा, ‘हमने कहा कि 50 लाख रुपये में क्या होता है? आप दो रूम का घर भी नहीं ले सकते हैं 50 लाख रुपये में। सोचिए उन्होंने 3 करोड़ देने में आठ साल लगा दिए। तो इस बात जब मैं कोर्ट में गई तो मैंने कहा कि मुझे 10 करोड़ चाहिए।’
क्यों मांगे 10 करोड़?
ज्योति बोलीं, ‘लोगों को ये दिख रहा है कि मैंने 10 करोड़ मांगे हैं। लेकिन मेरी सोच ये है कि 3 करोड़ देने में इन्होंने 8 साल लगा दिए। 10 करोड़ मांगे हैं तो 15 साल तो चलेगा न केस। न शादी करना है मुझे न मैं उन्हें शादी करने दूंगी।’
दूसरी शादी करेंगी ज्योति?
ज्योति ने कहा, ‘शादी के नाम से ही मुझे डर लगने लगा है। मैंने जो ट्रॉमा झेला है उसकी वजह से मेरे में डर बैठ गया है। और अगर मुझे किसी और से शादी करनी होती तो मैं बहुत पहले कह देती कि आप अपने रास्ते मैं अपने रास्ते। देखिए न वो तो तलाक के पेपर्स पर साइन करने के लिए तैयार हैं। मैंने ही तो रोक कर रखा है न। आप बताइए मैं क्यों साइन करूं, आपको जब मेरे साथ नहीं रहना था तो जब चीजें खराब हुईं उसी समय मुझे छोड़ देते। मेरे 8 साल क्यों बर्बाद किए।’
पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं ज्योति
बता दें, भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम प्रिया कुमारी सिंह था। पवन और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी और साल 2015 में उनका निधन हो गया था। पहली पत्नी के जाने के तीन साल बाद पवन सिंह ने फिर से घर बसाया था और ज्योति सिंह से शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और अब बात तलाक तक पहुंच गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन