क्या रामायण मूवी से लीक हो गईं स्टार्स की तस्वीरें? नहीं जनाब! मामला कुछ और ही है
Ramayana Movie: फिल्म रामायण का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्टर्स की उनके किरदारों में कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है मामला।

फैंस को साल 2026 में जिन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, उनमें से एक नाम नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण भी है। फिल्म का फर्स्ट लुक 2025 में रिलीज किया गया था और तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में होंगी। फिल्म में ये किरदार कैसे नजर आएंगे इसकी एक झलक एक सोशल मीडिया यूजर ने AI की मदद से किरदारों के लुक तैयार करके दी है।
लीक नहीं हुईं, बनाई गई हैं!
फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' के किरदारों के लुक्स के आधार पर सोशल मीडिया क्रिएटर ने नितेश तिवारी की रामायण के एक्टर्स का चेहरा इस्तेमाल करते हुए उन्हें इस एनिमे मूवी जैसा लुक दिया है। फिल्म में सनी देओल महाबली हनुमान के किरदार में होंगे और सुपरस्टार यश रावण का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म के किरदारों का AI की मदद से तैयार किया गया यह लुक काफी हद तक रियल लग रहा है और इसकी तुलना टीजर वीडियो से करने पर यह हूबहू मैच करता लगता है।
लुक्स देखकर हर कोई हैरान
पहली झलक में किसी को भी यह लग सकता है कि ये फिल्म से लीक हुई तस्वीरें हैं, लेकिन असल में ये तस्वीरें AI की मदद से तैयार की गई हैं। पहली फोटो में रणबीर कपूर को राम के किरदार में धनुष-बाण के साथ वैसा लुक देते देखा जा सकता है जैसा एनिमे मूवी में था। इसी तरह हनुमान, सीता और रावण समेत लक्ष्मण के किरदार को भी मैच किया गया है। कमेंट सेक्शन में लोग फिल्म के इन लुक्स की तारीफें करते नहीं थक रहे। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- AI की मदद से भी बनाने पर यश के हावभाव सेम रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन