Asha Bhosle Dubai Restaurant Photos PM Narendra Modi Shah Rukh Khan Amitabh Bachchan Indira Gandhi बिजनेस की भी सरताज थीं आशा भोसले; दुबई रेस्तरां में लगी हैं पीएम मोदी से लेकर शाहरुख तक की फोटोज, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

बिजनेस की भी सरताज थीं आशा भोसले; दुबई रेस्तरां में लगी हैं पीएम मोदी से लेकर शाहरुख तक की फोटोज

Asha Bhosle Restaurant: आशा भोसले ने अपना सबसे पहला रेस्तरां दुबई में खोला था। आज दुनियाभर में उनके 14 रेस्तरां हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बेटे की वजह से उन्हें रेस्तरां खोलने का आइडिया आया था। 

Mon, 13 April 2026 05:03 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बिजनेस की भी सरताज थीं आशा भोसले; दुबई रेस्तरां में लगी हैं पीएम मोदी से लेकर शाहरुख तक की फोटोज

संगीत की सरताज रहीं आशा भोसले का 11 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। आशा भोसले का नाम इंडस्ट्री की सबसे सफल और अमीर प्लेबैक सिंगर्स में से एक था। पर क्या आप जानते हैं सिंगिंग के साथ-साथ आशा भोसले एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं? विदेशों में आशा भोसले को उनके रेस्तरां के लिए भी जाना जाता है। दुबई से लंदन तक आशा भोसले के रेस्तरां हैं। उन्होंने साल 2002 में अपना पहला रेस्तरां दुबई में खोला था। आशा भोसले की रेस्तरां चेन का नाम- Asha's Indian Contemporary Cuisine है। आइए जानते हैं उनके रेस्तरां के बारे में।

कहां-कहां हैं आशा भोसले के रेस्तरां?

आशा भोसले की आधिकारिक रेस्तरां साइट ashasrestaurants.com के मुताबिक, दुनियाभर में आशा भोसले के 14 रेस्तरां हैं। दुबई के अलावा उनके रेस्तरां संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, अबू धाबी), बहरीन, कुवैत, कतर और ब्रिटेन (बर्मिंघम और मैनचेस्टर) जैसे देशों में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा भोसले का ये गाना रेडियो और दूरदर्शन पर था बैन, सिंगर ने जीता था अवॉर्ड
पीएम मोदी के साथ आशा भोसले

आशा भोसले ने बताया कैसे आया था रेस्तरां खोलने का आइडिया

आशा भोसले ने कर्ली टेल्स से बातचीत में बताया था कि उन्हें रेस्तरां खोलने का आइडिया कैसे आया था। उन्होंने कहा था कि वो दुबई आती-जाती रहती थीं क्योंकि उनके बेटे आनंद भोसले दुबई में रहते हैं। रेस्तरां खोलने का आइडिया भी उनके बेटे का ही था। उन्होंने बताया था कि जब उनका बेटा छोटा था और आशा भोसले काम से लौटती थीं तो वो खाना खाने की जिद्द करते थे। आशा भोसले उनके लिए खाना बनाती थीं। उस वक्त आनंद आशा भोसले से कहते थे कि जब वो बड़े हो जाएंगे तो उनके नाम का रेस्तरां खोलेंगे और उस रेस्तरां में खाना उनकी मां का होगा। सिंगर ने बताया था कि उन्हें खाना बनाने अच्छा लगता था और लोगों को खिलाने का शौक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर

पीएम मोदी से लेकर शाहरुख खान की तस्वीरें

कर्ली टेल्स को आशा भोसले ने अपने दुबई रेस्तरां का एक टूर दिया था। आशा भोसले का दुबई रेस्तरां काफी आलीशान हैं। आशा भोसले के दुबई रेस्तरां में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्स से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। कर्ली टेल्स के वीडियो में नजर आता है कि रेस्तरां में उनकी जवानी की तस्वीरें, गाना गाते हुए तस्वीरें, उनकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें, शाहरुख खान, देव आनंद और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम सिलेब्स के साथ तस्वीरें फ्रेम में थीं। पीएम मोदी के साथ तस्वीर के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने कहा था, पहले दिन ये बने थे प्रधानमंत्री और दूसरे दिन मैं उनसे मिली थी। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उनके रेस्तरां में इंदिरा गांधी की भी एक तस्वीर लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निधन के बाद वायरल हुआ आशा भोसले का आखिरी वीडियो, देखकर इमोशनल हुए फैंस

आशा भोसले की रेस्तरां की साइट पर देखने को मिला है कि उनके दुबई, बर्मिंघम और मैनचेस्टर वाले रेस्तरां ने काफी अवॉर्ड्स भी जीत हैं। उनके रेस्तरां के मेन्यू में वेज-नॉन वेज के तमाम ऑप्शन अवेलेबल हैं।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।